सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक घायल

थाना क्षेत्र के जलसीमा कारू बाबा स्थान के समीप सड़क दुर्घटना में बाइक सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया.

सोनवर्षाराज. थाना क्षेत्र के जलसीमा कारू बाबा स्थान के समीप सड़क दुर्घटना में बाइक सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. जिसे ग्रामीणों के सहयोग से इलाज के लिए सोनवर्षाराज सीएचसी लाया गया. जिसकी पहचान हरिपुर गांव निवासी 35 वर्षीय कैलाश सादा के रूप में की गयी. मिली जानकारी के अनुसार शाहपुर पंचायत के हरिपुर गांव निवासी कैलाश सादा बुधवार दोपहर हीरो ग्लैमर बाइक से गांव के ही एक अन्य सहयोगी के साथ पतरघट थाना क्षेत्र के फोरसहा गांव स्थित अपने ससुराल जा रहा था. इस दौरान जलसीमा गांव स्थित कारू बाबा के समीप बाइक के अनियंत्रित होने से सड़क दुर्घटना का शिकार हो गया. घटना के बाद गुजर रहे जलसीमा गांव निवासी समाजसेवी युवक दीपक सिंह के सहयोग से सड़क किनारे गंभीर रूप से गिरे पड़े गंभीर रूप से घायल कैलाश सादा को इलाज के लिए सोनवर्षाराज सीएचसी लाया गया. जहां मौजूद चिकित्सक ने घायल का प्राथमिक उपचार किया. घटना में कैलाश सादा के साथ बाइक सवार सहयोगी युवक को भी हल्की चोट आयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Md. tazim

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से स्नातक कर 2018 से अलग-अलग हिंदी न्यूज चैनलों में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं. न्यूज नेशन में बतौर एसोसिएट प्रोड्यूसर दो साल का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर, बिहार में समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. आसपास घटने वाली चीजों पर बारीकी से नजर बनाए रखना और उसका विश्लेषण कर सरल और समझने योग्य तरीके से खबरों को पेश करने में विशेषज्ञता.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >