निर्माणाधीन पुल के समीप गड्ढे में गिरा बाइक सवार, जख्मी

निर्माणाधीन पुल के समीप गड्ढे में गिरा बाइक सवार, जख्मी

चेतावनी बोर्ड के अभाव में हुआ हादसा, स्थानीय लोगों में आक्रोश सिमरी बख्तियारपुर. सलखुला थाना क्षेत्र में निर्माणाधीन पुल के समीप सुरक्षा व्यवस्था की भारी लापरवाही सामने आयी है. सैनी टोला से कोसी बांध जाने वाली सड़क पर गोरियारी और गोरदह के बीच बन रहे पुल के पास बने गड्ढे में गिरकर एक बाइक सवार युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. घटना के बाद मौके पर अफरा – तफरी मच गयी. स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए जख्मी युवक को आनन-फानन में अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया. फिलहाल युवक का इलाज जारी है. जख्मी युवक की पहचान बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के समस्तीपुर गांव निवासी गज्जो कुमार के रूप में की गयी है. मिली जानकारी के अनुसार गज्जो कुमार सोमवार की शाम अपनी बाइक से सलखुला थाना क्षेत्र के गोरदह गांव स्थित अपने ससुराल जा रहा था. इसी दौरान निर्माणाधीन पुल के समीप पहुंचते ही उसकी बाइक अनियंत्रित हो गयी और वह पुल के समीप बने गड्ढे में जा गिरा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar shriwastaw

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >