ट्रेन से यात्रा के दौरान लाखों रुपये के जेवरात की चोरी का दिया आवेदन

ट्रेन से यात्रा के दौरान लाखों रुपये के जेवरात की चोरी का दिया आवेदन

सहरसा . ट्रेन में यात्रा के दौरान सामान चोरी होने को लेकर जिला मुख्यालय निवासी प्रेमलता झा ने जीआरपी थाना प्रभारी को आवेदन दिया है. उन्होंने कहा कि ट्रेन संख्या 15280 आनंद विहार से सहरसा के लिए यात्रा कर रही थी. कोच नंबर ए वन सीट नंबर 37 व 38 में यात्रा के दौरान जब वह सो रही थी, उसी समय अज्ञात व्यक्ति ने उनके सामान की चोरी कर ली. उन्होंने कहा कि चोरों ने दो सोने की चेन, एक सोने का ओम लिखा लॉकेट, एक डायमंड इयर रिंग एवं लगभग एक हजार नगद रूपया की चोरी की है. उन्हें संदेह है कि घटना शाहजहांपुर जंक्शन से गोंड के मध्य में हुई है. उन्होंने घटना की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar shriwastaw

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >