त्योहार को ले प्रशासन सख्त, डीजे पर रहेगा प्रतिबंध

23 जनवरी को मनायी जाने वाली सरस्वती पूजा को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी.

शांति समिति की बैठक में सरस्वती पूजा को लेकर हुई चर्चा

सिमरी बख्तियारपुर. बख्तियारपुर थाना परिसर में मंगलवार को आगामी 23 जनवरी को मनायी जाने वाली सरस्वती पूजा को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता एसपी हिमांशु ने की. इस दौरान पूजा आयोजन से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गयी. बैठक में विभिन्न राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता, गणमान्य नागरिक तथा पूजा समिति के प्रतिनिधि मौजूद रहे. सभी से कानून-व्यवस्था बनाए रखते हुए पूजा आयोजन और मूर्ति विसर्जन कराने को लेकर विचार-विमर्श किया गया. एसपी हिमांशु ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि पूजा पंडालों और मूर्ति विसर्जन के दौरान डीजे बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा. उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कोई भी समिति डीजे बजाती पाई गयी तो उसके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जायेगी तथा डीजे जब्त कर लिया जायेगा. वहीं एसडीओ आलोक राय ने आम जनता और पूजा आयोजन समितियों से प्रशासन का सहयोग करने की अपील की. उन्होंने कहा कि शांति, सद्भाव और धार्मिक मर्यादा के साथ पूजा करने से ही उसका वास्तविक फल प्राप्त होता है. एसडीपीओ मुकेश कुमार ठाकुर ने सभी पूजा समितियों को अनिवार्य रूप से लाइसेंस बनवाने का निर्देश दिया और नियमों का सख्ती से पालन करने की बात कही. प्रशासन ने सभी से अपील की कि सरस्वती पूजा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और अनुशासित वातावरण में मनाकर क्षेत्र में सौहार्द की मिसाल कायम करें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Dipankar shriwastaw

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >