कोसी तटबंध के अंदर शराब तस्करी पर कार्रवाई, एक गिरफ्तार

कोसी तटबंध के अंदर शराब तस्करी पर कार्रवाई, एक गिरफ्तार

सलखुआ . कोसी तटबंध के अंदर चिरैया थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. उसके पास से लगभग 15 लीटर देसी चुलाई शराब बरामद की है. गुप्त सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष इंद्रजीत तांती के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सम्हारखुर्द पंचायत के वार्ड संख्या एक सोथीं गांव में सड़क किनारे छापेमारी की. इस दौरान सोंथी निवासी उदय चौधरी को मौके से ही 15 लीटर देसी शराब के साथ दबोच लिया. पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया गया. जहां न्यायिक दंडाधिकारी के आदेश पर उसे जेल भेज दिया गया. थानाध्यक्ष ने कहा कि कोसी तटबंध के अंदर एवं आसपास के क्षेत्रों में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है. इसमें संलिप्त लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >