सहरसा. सदर थाना क्षेत्र के पूरब बाजार मिशन गेट वार्ड नंबर 30/33 निवासी ब्रह्मदेव भगत ने सदर थाना में आवेदन देकर फोन पर रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है. आवेदन में पीड़ित ने बताया कि 26 अप्रैल की सुबह करीब 10 बजे उनके मोबाइल नंबर पर एक कॉल आया. कॉल करने वाले ने पहले घर पर होने की जानकारी ली और फिर कुछ ही देर में चार बाइक पर सवार आठ लोग घर पहुंच गये. पीड़ित ने आरोप लगाया है कि इनमें बनमा ईटहरी थाना क्षेत्र के कुछ लोग थे. जिन्होंने जमीन विवाद को लेकर गाली गलौज करते हुए पांच लाख रुपये रंगदारी की मांग की. विरोध करने पर आरोपियों ने जान से मारने, गोली मारने और पूरे परिवार को खत्म कर देने की धमकी दी. ब्रह्मदेव भगत ने बताया कि घटना सीसीटीवी में कैद हुआ है और मोबाइल में कॉल की वॉयस रिकॉर्डिंग भी सुरक्षित है. पीड़ित ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है. पुलिस आवेदन के आधार पर जांच में जुट गयी है.
फोन पर रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप
सदर थाना क्षेत्र के पूरब बाजार मिशन गेट वार्ड नंबर 30/33 निवासी ब्रह्मदेव भगत ने सदर थाना में आवेदन देकर फोन पर रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है.
