नगदी व मोबाइल छिनतई मामले में आरोपित गिरफ्तार

नगदी व मोबाइल छिनतई मामले में आरोपित गिरफ्तार

सोनवर्षाराज . काशनगर थाना पुलिस ने मक्कड़ी गांव से पांच हजार नगदी व मोबाइल छिनतई मामले में कार्रवाई करते हुए घटना के आरोपित एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया. जिसके पास से छिनतई का मोबाइल व घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद किया. मिली जानकारी के अनुसार कोपा पंचायत के मक्कड़ी गांव निवासी रवि कुमार ने थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की गुहार लगायी थी. थाने को दिए आवेदन में पीड़ित ने बताया कि बीते गुरुवार दोपहर घर के समीप बाइक लगाकर खड़ा था. इस दौरान पल्सर बाइक बीआर 19 एक्स 4599 पर सवार पड़रिया पंचायत के फतेहपुर गांव निवासी गुड्डू कुमार, अगरजीत कुमार व रजनीश कुमार मौके पर पहुंचे व पचास हजार रुपये रंगदारी मांगने लगा. इस दौरान आरोपितों ने पॉकेट में रखा मोबाइल व मोबाइल के कवर में रखा पांच हजार रुपये छीन फरार हो गया. इस दौरान आरोपितों ने गाली गलौज करते हुए रंगदारी का पचास हजार रुपये घर पहुंचाने की धमकी दी. थानाध्यक्ष बजरंगी कुमार ने बताया कि मामले में कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त अगरजीत कुमार को घटना में प्रयुक्त बाइक व छिनतई के मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया गया है. जिसके विरुद्ध अग्रेतर कार्रवाई कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Dipankar shriwastaw

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >