स्टेशन पर हादसा, ट्रेन से गिरकर यात्री गंभीर रूप से घायल

स्टेशन पर हादसा, ट्रेन से गिरकर यात्री गंभीर रूप से घायल

टाटा से सहरसा जाने के दौरान सिमरी बख्तियारपुर स्टेशन पर हुआ हादसा सिमरी बख्तियारपुर . पूर्व मध्य रेलवे अंतर्गत सहरसा-मानसी रेलखंड के सिमरी बख्तियारपुर स्टेशन पर गुरुवार दोपहर बाद एक बड़ा हादसा हो गया. सियालदह से सहरसा आ रही हाटे बाजारे एक्सप्रेस से गिरकर एक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद स्टेशन परिसर में अफरा- तफरी मच गयी. स्थानीय लोगों की मदद से घायल यात्री को तत्काल अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत नाजुक देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया. फिलहाल घायल का इलाज सहरसा में जारी है. घायल की पहचान झारखंड के जमशेदपुर निवासी राजकुमार जायसवाल के 35 वर्षीय पुत्र नंदकिशोर चौधरी के रूप में की गयी है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वह सियालदह-सहरसा हाटे बाजारे एक्सप्रेस से गिरकर घायल हुआ. हालांकि वह ट्रेन से कैसे गिरा, इसका स्पष्ट कारण खबर लिखे जाने तक सामने नहीं आ सका है. बताया जा रहा है कि नंदकिशोर टाटा से सहरसा जा रहा था, इसी दौरान सिमरी बख्तियारपुर स्टेशन पर यह हादसा हो गया. इधर घटना की सूचना बख्तियारपुर थाना को दी गयी. सूचना मिलते ही दारोगा अमरजीत सिंह, सुधीर कुमार दल बल के साथ अस्पताल पहुंच कर मामले की जानकारी जुटाते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गये हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Dipankar shriwastaw

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >