फरार अभियुक्त गिरफ्तार

फरार अभियुक्त गिरफ्तार

बनमा ईटहरी. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर अलग-अलग जगह से विभिन्न मामलों में फरार अभियुक्त को गिरफ्तार किया है. इस संबंध में थाना अध्यक्ष ज्ञानानंद अमरेंद्र ने बताया कि महारस गांव में बीते दिनों हुए मारपीट मामले में फरार चल रहे अभियुक्त दीप नारायण सिंह के पुत्र दिवाकर सिंह को गिरफ्तार किया गया है. वहीं ठढ़िया गांव मे पुलिस ने देसी चुलाई शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. थाना अध्यक्ष ज्ञानानंद अमरेंद्र ने बताया कि ठढ़िया गांव में पुलिस की वाहन देखकर शराब तस्कर धान की खेत में भगाने का प्रयास किया. जिसे खदेड़ कर पकड़ लिया गया. तलाशी के क्रम में उसके पास से 5 लीटर देसी चुलाई शराब बरामद हुआ. उन्होंने बताया कि मोटरसाइकिल बीआर 19 के 8082 को भी जब्त किया गया. उन्होंने बताया कि दोनों के विरुद्ध विधि सम्मत कार्रवाई करते हुए मंगलवार को जेल भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >