तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आया युवक, मौत

तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आया युवक, मौत

घर के समीप सड़क किनारे पैदल जा रहा था युवक अज्ञात वाहन ने मारी ठोकर सौरबाजार . सड़क दुघर्टना में एक युवक की मौत हो गयी है. घटना सौरबाजार थाना क्षेत्र में बैजनाथपुर-सोनवर्षाराज मुख्य मार्ग पर चंदौर पूर्वी पंचायत के पास शुक्रवार शाम की है. मिली जानकारी के अनुसार चंदौर पूर्वी पंचायत निवासी अजय यादव का 17 वर्षीय पुत्र सत्यम कुमार अपने घर के पास सड़क किनारे पैदल जा रहा था. तभी एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आ गया. परिजनों ने आनन-फानन में युवक को सौरबाजार समुदायिक अस्पताल पहुंचाया. जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. सूचना पर पहुंची सौरबाजार पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है. सत्यम दो भाइयों में बड़ा था और घर पर रहकर ही पढ़ाई करता था, घटना के बाद मृतक के दादा डीलर राजो यादव समेत सभी परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. मामले में सौरबाजार थानाध्यक्ष सह प्रशिक्षु डीएसपी मो खालिद हयात ने बताया कि अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गयी है. जिसे पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपकर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >