117 लीटर अवैध चुलाई शराब व 25 लीटर कोरेक्स के साथ कुल सात गिरफ्तार

कोरेक्स के साथ कुल सात गिरफ्तार

सहरसा. जिले के सहरसा विधानसभा, महिषी विधानसभा, सिमरी बख्तियारपुर विधानसभा एवं सोनवर्षाराज विधान सभा के क्षेत्रों में उत्पाद विभाग ने वाहन जांच तथा छापामारी कार्य किया. जिसमें नवहट्टा थाना क्षेत्र के तुनियाही, सिहोल, बिहरा थाना क्षेत्र के बिहरा, सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के सुलिंदाबाद, सदर थाना क्षेत्र के गांधीपथ, नरियार, बरियाही में छापेमारी अभियान चलाया गया. साथ ही ड्रोन के माध्यम से भी छापामारी किया गया. जिसमें 117 लीटर अवैध चुलाई शराब एवं 25.1 लीटर कोरेक्स जब्त किया गया. शराब परिवहन में तीन मोटर साइकिल भी जब्त किया गया. जिसमें कुल सात व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया. जिनमें दो पीने वाले एवं पांच बेचने वाले शामिल हैं. आसन्न लोकसभा चुनाव के स्वच्छ मतदान के लिए जिले के होटल, रेस्टूरेंट, ढाबा तथा पूरे जिले पर निगरानी रखी जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >