125 लीटर कोडिनयुक्त कफ सिरप के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

125 लीटर कोडिनयुक्त कफ सिरप के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

सहरसा . नशीले पदार्थों के सेवन व बिक्री के विरुद्ध उत्पाद विभाग लगातार कार्रवाई कर रही है. जिससे तस्कर व शराब पीने वाले की लगातार गिरफ्तारी हो रही है. इस क्रम में शुक्रवार को उत्पाद विभाग की टीम ने बैजनाथपुर थाना क्षेत्र के मुसहरनियां गांव में गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की. जिसमें बड़ी मात्रा में कोडिनयुक्त कफ सीरप के साथ एक तस्कर गिरफ्तार किया गया. जानकारी देते सहायक आयुक्त मध्य निषेध संजीव कुमार ठाकुर ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर बैजनाथपुर थाना क्षेत्र के मुसहरनिया में की गयी छापेमारी में लगभग 125 लीटर कोडिनयुक्त कफ सिरप बरामद किया गया है. साथ ही एक तस्कर दीपक कुमार को गिरफ्तार किया गया है. जिसे न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Dipankar shriwastaw

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >