महिला संवाद कार्यक्रम ने प्रदान किया है सशक्तिकरण का सफल मंच

सशक्तिकरण का सफल मंच

अब तक 672 ग्राम संगठनों में सफलतापूर्वक हुआ है कार्यक्रम सहरसा . बिहार में महिलाओं की भागीदारी ने राज्य को विकास की राह पर अग्रसर कर दिया है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में पिछले दो दशकों में राज्य सरकार द्वारा महिलाओं को सशक्त व आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से कई प्रभावशाली योजनाएं चलाई गयी है. इन योजनाओं ने ना केवल महिलाओं को चूल्हा-चौका से बाहर निकालकर सामाजिक व आर्थिक भागीदारी के लिए प्रेरित किया है. बल्कि उन्हें समाज में एक नई पहचान एवं सम्मान भी दिलाया है. जिले में आयोजित महिला संवाद कार्यक्रम ने महिलाओं के लिए अपनी आकांक्षाओं एवं समस्याओं को साझा करने का एक सशक्त मंच प्रदान किया है. इस कार्यक्रम का उद्देश्य राज्य सरकार की योजनाओं के लाभ एवं उनके प्रभाव को महिलाओं तक पहुंचाना है. इसके तहत महिला सशक्तिकरण पर आधारित फिल्में प्रदर्शित की जाती हैं एवं योजनाओं की जानकारी लीफलेट्स के माध्यम से सरल भाषा में दी जाती है. कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का विशेष संदेश पत्र भी वितरित किया जाता है. जिसमें महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने व योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया है. इन संवादों के माध्यम से महिलाएं सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी प्राप्त करती हैं एवं समाज में सकारात्मक बदलाव के लिए अपनी भूमिका निभाने को प्रेरित होती हैं. जिले के सभी प्रखंडों में कुल 1468 जीविका महिला ग्राम संगठनों द्वारा महिला संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जाने का लक्ष्य है. अब तक 672 ग्राम संगठनों में यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित किया जा चुका है. जिसमें एक लाख 72 हजार से अधिक महिलाओं एवं छात्राओं ने भाग लिया है. महिलाओं व छात्राओं की यह भागीदारी कार्यक्रम को अभूतपूर्व सफलता की ओर ले जा रही है. कार्यक्रम में लाभांवित महिलाओं ने अपने अनुभव साझा किया एवं बताया कि कैसे राज्य सरकार की योजनाओं ने उनके जीवन में खुशहाली व आत्मनिर्भरता आयी है. इनमें मुख्यमंत्री बालिका पोशाक योजना, कन्या उत्थान योजना, जीविका योजना, मुख्यमंत्री छात्रवृत्ति योजना, स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना प्रमुख है. इन योजनाओं के माध्यम से महिलाओं ने ना केवल अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत किया है. बल्कि सामाजिक स्तर पर भी अपनी पहचान बनाई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar shriwastaw

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >