सांसद के सम्मान समारोह को सफल बनाने को लेकर हुई बैठक

सोनवर्षाराज, उदाकिशुनगंज होते पूर्णिया तक जाने वाली सिक्स लाइन सड़क की स्वीकृति दी गयी. यह सिक्स लेन सड़क सांसद दिनेश चंद्र यादव के अथक प्रयास से संभव हो पाया.

सहरसा सांसद दिनेश चंद्र यादव का नागरिक अभिनंदन सह सम्मान समारोह की बैठक बुधवार को पटेल मैदान में की गयी. कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सौरबाजार प्रखंड के वार्ड सदस्य संघ की बैठक प्रखंड अध्यक्ष नरेश कुमार यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई. केंद्र सरकार द्वारा पटना सिमरी बख्तियारपुर, सोनवर्षाराज, उदाकिशुनगंज होते पूर्णिया तक जाने वाली सिक्स लाइन सड़क की स्वीकृति दी गयी. यह सिक्स लेन सड़क सांसद दिनेश चंद्र यादव के अथक प्रयास से संभव हो पाया. इस कार्य के लिए वार्ड सदस्य संघ ने नागरिक अभियान कार्यक्रम में हजारों हजार की संख्या में जाने का संकल्प लिया. वार्ड सदस्य संघ प्रखंड अध्यक्ष सौरबाजार नरेश कुमार यादव, कोषाध्यक्ष विनोद राम, उपाध्यक्ष भगवान लाल पंडित, संयोजक अरुण चौपाल, मनोज यादव, विश्व शर्मा, संजय यादव, अमीर शाह, मुकेश शर्मा, मुकेश यादव, अशोक कुमार आनंद, सुभाष यादव, सरोज शाह, अमरेंद्र पासवान, रूपेश शाह, सुरेंद्र यादव, शंभू कुमार, आशीष कुमार, संतोष कुमार, शिवम पासवान, संजय यादव, राज कुमार, संतोष कुमार सहित सभी वार्ड सदस्य मौजूद थे. फोटो – सहरसा 30 – बैठक करते कार्यकर्ता …………………………………………………………………………. जन वितरण विक्रेता की अनुज्ञप्ति रद्द सोनवर्षाराज नगर पंचायत सोनवर्षा के जन वितरण विक्रेता परवेज अंसारी की अनुज्ञप्ति एसडीओ द्वारा रद्द कर दिया गया है. डीलर के विरूद्ध उपभोक्ताओं द्वारा खाद्यान्न वितरण में किए जा रहे अनियमितता के आरोपों की जांच बीडीओ अरविंद कुमार एवं एमओ दानिश राजा द्वारा की गयी थी. आरोप में सत्यता पाये जाने पर बीडीओ एवं एमओ के जांच प्रतिवेदन के आधार पर सदर अनुमंडल पदाधिकारी ने डीलर परवेज अंसारी पर कार्रवाई की गयी है. उपभोक्ताओं ने डीलर परवेज अंसारी के विरूद्ध बिना सूचना के दुकान बंद रखना, दो माह पूर्व पॉश मशीन पर उपभोक्ताओं से अगूंठा लगाकर मात्र एक माह का खाद्यान्न दिया जाना, निर्धारित मात्रा से कम अनाज दिया जाना, नि्शुल्क खाद्यान्न की जगह प्रति यूनिट 10 रूपया लेना एवं उपभोक्ताओं के साथ अभद्र व्यवहार करना जैसे आरोप लगाए गए थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >