समधन के साथ की अभद्रता

नवहट्टा : डरहार ओपी झेत्र के लालपुर गांव में एक महिला के साथ समधी के द्वारा अभद्र व्यवहार किये जाने का मामला सामने आया है. इस बाबत पीड़ित के आवेदन पर गढ़िया निवासी रामप्रसाद यादव व सुवलेश यादव पर स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. प्राथमिकी में कहा गया है कि मैं […]

नवहट्टा : डरहार ओपी झेत्र के लालपुर गांव में एक महिला के साथ समधी के द्वारा अभद्र व्यवहार किये जाने का मामला सामने आया है. इस बाबत पीड़ित के आवेदन पर गढ़िया निवासी रामप्रसाद यादव व सुवलेश यादव पर स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. प्राथमिकी में कहा गया है कि मैं अपने पतोहू के साथ आंगन में बैठी हुई थी. तभी मोटरसाइकिल से ये दोनों व्यक्ति आये और अपनी बेटी को साथ चलने को कहा.

बेटी अपने पिता के साथ जाने लगी. इसी बीच राम प्रसाद यादव ने मेरे साथ अभद्र व्यवहार किया. थानाध्यक्ष जितेन्द्र चौधरी ने पीड़ित के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >