लड़का व बिचौलियों को किया गिरफ्तार

यूपी के लड़के की नाबालिग से करायी शादी बिहरा थाना के पटोरी गांव में यूपी के लड़के से नाबालिग का विवाह करा दिया. लड़की को यह पसंद नहीं था. सूचना मिलने पर पहुंची पुिलस ने लड़की व तीन बिचौलियों को गिरफ्तार कर लिया. सत्तरकटैया : बिहरा थाना क्षेत्र के पटोरी गांव में रविवार को दलालों […]

यूपी के लड़के की नाबालिग से करायी शादी

बिहरा थाना के पटोरी गांव में यूपी के लड़के से नाबालिग का विवाह करा दिया. लड़की को यह पसंद नहीं था. सूचना मिलने पर पहुंची पुिलस ने लड़की व तीन बिचौलियों को गिरफ्तार कर लिया.
सत्तरकटैया : बिहरा थाना क्षेत्र के पटोरी गांव में रविवार को दलालों के द्वारा यूपी के एक लड़का के साथ पटोरी के एक नाबालिग लड़की का बाल विवाह चुपके से मंदिर में कराने का मामला प्रकाश में आया है. मिली जानकारी के अनुसार, मंझोल गांव की एक दंपती ने यूपी के अनिमेष कुमार (उम्र 25 वर्ष) के साथ पटोरी निवासी बोआ महतो की 13 वर्षीय पुत्री की शादी जबरन सज्बबाग दिखा कर मंदिर में करा दी और लड़की को यूपी भेजने की तैयारी शुरू कर दी. लेकिन लड़की इस शादी से खुश नहीं थी
और वह उस लड़के के साथ यूपी जाना नहीं चाहती थी. इस बात की भनक धीरे-धीरे पूरे गांव में लग गयी. पटोरी में संचालित बा बालिका महिला शिक्षण केंद्र के संचालक अंगद महतो ने बिहरा थाना में आवेदन देकर बाल विवाह पर रोक लगाने की मांग की. इसकी जानकारी मिलने पर पूर्व जिला पार्षद प्रवीण आनंद, मुखिया सुरेश चौधरी सहित अन्य ने लड़की वालों के घर पर जाकर काफी देर तक समझाने का प्रयास किया. लेकिन दलाल के चक्कर में फंसी लड़की वाली स्वेच्छा से शादी करने की बात कह रहे थे. इधर सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लड़का सहित तीन दलाल को गिरफ्तार कर लिया. इस मामले में पूछने पर थानाध्यक्ष ने मोहम्मद सरवर आलम ने बताया कि बाल विवाह एवं धोखाधड़ी के आरोप में दलाल सहित आरोपित लड़का को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. मालूम हो कि प्रखंड क्षेत्र में शादी के नाम पर झांसा देकर यूपी के दलालों के द्वारा लड़की को बिहार से ले जाया जाता है और कुछ दिन रखने के बाद उसे बेच दिया जाता है. इस तरह की घटना से क्षेत्र में पहले से दहशत फैला हुआ था. लेकिन स्थानीय ग्रामीणों व पुलिस के सहयोग से पटोरी की एक बेटी दलालों के हाथों बिकने से बच गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >