रिकार्ड तोड़ मतदान : 64 प्रतिशत लोगों ने डाले वोट

सिमरी नगर पंचायत में पड़े 74.05 फीसदी मत सहरसा : नगर परिषद चुनाव को लेकर बड़ी संख्या में मतदाता मतदान केंद्र पहुंच अपने मताधिकार का प्रयोग किया. अन्य चुनाव की अपेक्षा नगर परिषद चुनाव में मतदाताओं ने जम कर मतदान किया. अहले सुबह से ही मतदाता लाइन में लगने लगे थे. मतदान निर्धारित समय 7:00 […]

सिमरी नगर पंचायत में पड़े 74.05 फीसदी मत

सहरसा : नगर परिषद चुनाव को लेकर बड़ी संख्या में मतदाता मतदान केंद्र पहुंच अपने मताधिकार का प्रयोग किया. अन्य चुनाव की अपेक्षा नगर परिषद चुनाव में मतदाताओं ने जम कर मतदान किया. अहले सुबह से ही मतदाता लाइन में लगने लगे थे. मतदान निर्धारित समय 7:00 बजे से प्रारंभ हो गया था. मतदान के पहले घंटे में ही 15 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर लिया. जबकि 9 बजे तक 30 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान किया.
12 बजे तक 42 से 45 प्रतिशत तक मतदान हो चुका था. इसके बाद मतदान का प्रतिशत कम होता गया. दिन के 1 बजे तक 52 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. जबकि 3 बजे 58 प्रतिशत लोगों ने मत गिराए. नगर परिषद चुनाव में कुल 64 प्रतिशत मतदाताओं ने अपना मतदान किया, जो पिछले सारे रिकॉर्ड को तोड़ दिया. सिमरी बख्तियारपुर नगर पंचायत चुनाव मे कुल 74.05 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >