चोरी की दो बाइक के साथ चार गिरफ्तार

सदर थाना पुलिस को मिली सफलता सहरसा : सदर थाना क्षेत्र में लगातार हो रही बाइक चोरी मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. पुलिस ने सदर थाना क्षेत्र के व्यवहार न्यायालय व डीबी रोड से कुछ माह पूर्व हुई दो बाइक के साथ चार चोर सदर थाना क्षेत्र के डीबी रोड निवासी अजय […]

सदर थाना पुलिस को मिली सफलता

सहरसा : सदर थाना क्षेत्र में लगातार हो रही बाइक चोरी मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. पुलिस ने सदर थाना क्षेत्र के व्यवहार न्यायालय व डीबी रोड से कुछ माह पूर्व हुई दो बाइक के साथ चार चोर सदर थाना क्षेत्र के डीबी रोड निवासी अजय कुमार, गोलू कुमार, भारतीय नगर निवासी अभिषेक कुमार व महिषी थाना क्षेत्र के नहरवार निवासी कन्हैया कुमार को गिरफ्तार कर लिया. सदर थाना में बुधवार को आयोजित प्रेसवार्ता में सदर एसडीपीओ सुबोध विश्वास ने बताया कि सदर थानाध्यक्ष अपने सहकर्मी पुअनि नीतेश कुमार, सअनि सुशील सिंह सहित जवानों के साथ गश्ती कर रहे थे.
इसी दौरान एक बिना नंबर की बाइक गुजरी, जिसकी हेडलाइट टूटी हुई थी. बाइक रोक पूछताछ करने पर संदेह हुआ, तो सख्ती से पूछताछ की तो बाइक चोरी की निकली. जिसके बाद उसकी निशानदेही पर एक बाइक भी बरामद की गयी. सदर थानाध्यक्ष भाई भरत ने बताया कि दोनों बाइक की चोरी को लेकर सदर थाना में कांड संख्या 254 व 418 दर्ज है. उन्होंने बताया कि कई चोरी के मामलों में इनलोगों ने अपनी संलिप्तता स्वीकार की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >