जेनरल स्टोर से हजारों की चोरी

सौरबाजार : स्थानीय महावीर चौक पर अवस्थित जनरल स्टोर से अज्ञात चोरों ने हजारों रुपये की संपत्ति की चोरी कर ली. बीते मंगलवार की देर रात जनरल स्टोर के संचालक नीरज कुमार अपनी दुकान बंद कर घर चला गया था. देर रात चोरों ने उसके दुकान से प्रिंटर, बैटरी, मोबाइल सेट दो, मोबाइल वाउचर, शैंपू, […]

सौरबाजार : स्थानीय महावीर चौक पर अवस्थित जनरल स्टोर से अज्ञात चोरों ने हजारों रुपये की संपत्ति की चोरी कर ली. बीते मंगलवार की देर रात जनरल स्टोर के संचालक नीरज कुमार अपनी दुकान बंद कर घर चला गया था. देर रात चोरों ने उसके दुकान से प्रिंटर, बैटरी, मोबाइल सेट दो, मोबाइल वाउचर, शैंपू, साबुन, नकद करीब पांच हजार रुपये सहित हजारों की संपत्ति चोरी कर चंपत हो गया.

मिली जानकारी के अनुसार, बैजनाथपुर पुलिस शिविर क्षेत्र के मेहता टोला के समीप एक गड्ढे में चोरों द्वारा चोरी की गल्ला व पीड़ित दुकानदार का आधार कार्ड देखे जाने की सूचना है. घटना की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष रूदल कुमार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़ित दुकानदार के आवेदन के आधार पर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर सअनि अखिलेश कुमार पासवान को अनुसंधानकर्ता बनाया है. स्थानीय लोग पुलिस की कार्रवाई का इंतजार कर रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >