नाबालिग को डरा कर करता था यौन शोषण

सिमरी : बख्तियारपुर थाना अंतर्गत सिटानाबाद में डेढ़ वर्षों से डरा कर नाबालिग लड़की से यौन शोषण करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. थाना को दिये आवेदन में पीड़िता की मां ने कहा है कि मैं अपने परिवार का भरण पोषण सब्जी बेच कर करती हूं. ग्यारह मई को रात दस बजे हाट से […]

सिमरी : बख्तियारपुर थाना अंतर्गत सिटानाबाद में डेढ़ वर्षों से डरा कर नाबालिग लड़की से यौन शोषण करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. थाना को दिये आवेदन में पीड़िता की मां ने कहा है कि मैं अपने परिवार का भरण पोषण सब्जी बेच कर करती हूं. ग्यारह मई को रात दस बजे हाट से सब्जी बेच कर घर आयी,

तो घर में मेरी पुत्री के साथ मो फारूक का पुत्र मो शाहरूख गलत अवस्था में था. मैंने बाहर से दरवाजे की जंजीर चढ़ा दी और अपने दामाद को बुलाया. इसके साथ ही मुखिया इनामुल हक को भी बुलाकर जंजीर खोला. सभी लोगों ने कहा कि हल्ला मत कीजिये, निकाह करा देंगे. अगले दिन सुबह पंचायत हुई पर लड़के के घर वालों ने तीन लाख रुपये की मांग की, जो हम देने में असमर्थ हो गये. फिर उस लड़के ने गांव में ही एक लड़की से निकाह कर लिया. वहीं मुझे मेरी लड़की ने बताया कि डेढ़ वर्ष पूर्व मो शाहरूख घर में आया और मेरी आपत्तिजनक फोटो ले ली. इसके बाद डरा कर यौन शोषण किया.

बोले थानाध्यक्ष
इस संबंध में बख्तियारपुर थानाध्यक्ष उमाशंकर कामत ने बताया कि आवेदन के आलोक में मामला दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा गया है. वहीं आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >