रंगदारी नहीं देने पर पीटा दोनों पक्षों से मामला दर्ज

व्यवसायी मनोज कुमार भगत ने लगाया दस लाख रुपये रंगदारी मांगने का आरोप सहरसा : शहर के विद्यापति नगर निवासी मनोज कुमार भगत के साथ दस लाख रुपये रंगदारी नहीं देने पर मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है. इस संबंध में व्यवसायी मनोज कुमार भगत ने बताया कि गुरुवार की सुबह संजय स्वर्णकार, […]

व्यवसायी मनोज कुमार भगत ने लगाया दस लाख रुपये रंगदारी मांगने का आरोप

सहरसा : शहर के विद्यापति नगर निवासी मनोज कुमार भगत के साथ दस लाख रुपये रंगदारी नहीं देने पर मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है. इस संबंध में व्यवसायी मनोज कुमार भगत ने बताया कि गुरुवार की सुबह संजय स्वर्णकार, उसके दोनों पुत्र ऋषभ व छोटू व दो अज्ञात व्यक्ति उसकी दुकान में घुस गया गाली-गलौज करते हुए कहा कि तुमसे दस लाख रुपये रंगदारी मांगी थी. इसके बाद ऋषभ व छोटू ने अंधाधुंध हमला कर सोने का चेन छीन लिया और बीच बचाव करने आये उसके कर्मचारी के साथ भी मारपीट भी की.

उन्होंने दुकान में तोड़फोड़ करने का आरोप लगाते कहा कि उनलोगों ने धमकी दी कि जब तक रंगदारी नहीं दोगे यही करता रहूंगा. उन्होंने सदर थाना पुलिस से कार्रवाई करने की मांग की है. वहीं दूसरे पक्ष के व्यवसायी संजय कुमार स्वर्णकार ने उसके ड्राइवर के साथ मारपीट कर चांदी का चेन व नकद छीन लेने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि जब वह बीच बचाव करने पहुंचे तो उसके साथ गाली-गलौज किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >