ताड़ी बेच रहे दुकानदार के विरोध में महिलाओं ने किया हंगामा
नवहट्टा : प्रखंड के कासिमपुर पंचायत के महादलित महिलाओं ने हेमपुर मुसहरी में ताड़ी बेच रहे दुकानदार के विरोध में हंगामा किया व ताड़ी को इधर उधर फेंक दिया. कासिमपुर के पंचायत समिति सदस्य संतोष सिंह के नेतृत्व में कासिमपुर पंचायत में मद्य निषेध अभियान चलाकर महिलाओं को जागरूक किया गया. इस जागरुकता के मद्देनजर […]
नवहट्टा : प्रखंड के कासिमपुर पंचायत के महादलित महिलाओं ने हेमपुर मुसहरी में ताड़ी बेच रहे दुकानदार के विरोध में हंगामा किया व ताड़ी को इधर उधर फेंक दिया. कासिमपुर के पंचायत समिति सदस्य संतोष सिंह के नेतृत्व में कासिमपुर पंचायत में मद्य निषेध अभियान चलाकर महिलाओं को जागरूक किया गया.
इस जागरुकता के मद्देनजर कासिमपुर पंचायत के वार्ड संख्या 12 में बुधवार को त्रिखुटी मुसहरी की महिला व उसके परिजन रुपेश सदा, फुकना देवी, मुसन सदा, पप्पी देवी, कंचन शर्मा, बबीता देवी, सुकनी देवी सहित अन्य ने हेमपुर मुसहरी में चल रहे ताड़ी की दुकान में तोड़फोड़ करते ताड़ी को को इधर उधर फेंक दिया.
हेमपुर मुसहरी में ताड़ी बेच रहा था दुकानदार
कई महिलाओं ने दुकान से फेंक दी ताड़ी
कई थानाें में रखी शराब शीघ्र होगा नष्ट
उन्होंने बताया कि नष्ट किये गये के अलावे जिले के कई थाना में उत्पाद विभाग द्वारा की गयी छापेमारी में नष्ट किये गये शराब के अलावे भी देसी, विदेशी व बीयर सहित अन्य सामान रखा हुआ है. बिहरा थाना व बैजनाथपुर शिविर में भी सैकड़ों लीटर शराब रखी हुई है. उसे भी जल्द ही नष्ट किया जायेगी.
शराबबंदी से पूर्व दुकान की स्थिति
देसी – 28
विदेशी – 28
कंपोजिट शराब दुकान- 37
प्रतिमाह बिक्री का आंकड़ा
देसी – 1 लाख 26 हजार 978 एलपीएल
विदेशी – 75 हजार 786 एलपीएल
बीयर- 87 हजार 908 एलपीएल