सहरसा : सहरसा से आनंदबिहार के लिए ग्रीष्मकालीन (समर) स्पेशल ट्रेन सप्ताह में दो दिन सोमवार व शुक्रवार को खुलेगी. इसी तरह आनंदविहार से सहरसा के लिए ट्रेन की वापसी प्रत्येक गुरुवार व रविवार को होगी. सीनियर डीसीएम बिरेंद्र कुमार ने बताया कि सहरसा से खुलने वाली स्पेशल ट्रेन 04424 का समय रात के साढ़े आठ बजे होगा.
जो विभिन्न स्टेशनों पर रूकती हुई अगले दिन रात के 10 बजकर 40 मिनट पर आनंदविहार पहुंचेगी. आनंदविहार से सुबह 5.15 बजे खुलने वाली ट्रेन 04425 दूसरे दिन 6.15 बजे सहरसा पहुंचेगी. सीनियर डीसीएम ने बताया कि अगले आदेश तक चलने वाली यह स्पेशल ट्रेन कुल 19 बॉगियों की होगी. जिसमें 13 स्लीपर, चार सामान्य व दो एसएलआर की बॉगियां होगी.
