सहरसा : शहर में कुछ दिन चोरी की घटना थमने के बाद फिर से चोरी की घटना में काफी वृद्धि हो गयी है. खास कर बाइक चोरी की घटना पुलिस के लिए सिरदर्द बन गयी है. शहर के अन्य जगहों से बाइक चोरी की बात तो आम है, लेकिन जिले का व्यवहार न्यायालय अतिसंवेदनशील स्थान के रूप में चिह्नित रहता है. चोर इसे भी बख्शने के मूड में नहीं हैं. सख्त सुरक्षा व्यवस्था के बावजूद लगातार बाइक चोरी की घटना को अंजाम दिया जा रहा है.
बाइक चोरी की घटना पुलिस के लिए सिरदर्द
सहरसा : शहर में कुछ दिन चोरी की घटना थमने के बाद फिर से चोरी की घटना में काफी वृद्धि हो गयी है. खास कर बाइक चोरी की घटना पुलिस के लिए सिरदर्द बन गयी है. शहर के अन्य जगहों से बाइक चोरी की बात तो आम है, लेकिन जिले का व्यवहार न्यायालय अतिसंवेदनशील स्थान […]

दुकान बनी है चोरों की शरणस्थली : चोरी पर व पीड़ितों के बयान पर नजर डालें तो एक बात स्पष्ट होती है कि चोर द्वारा न्यायालय गेट स्थित चाय व पान दुकान के समीप से ही चोरी की घटना को अंजाम दिया जाता है. जानकारी के अनुसार, बाइक चोर इन्हीं दुकानों के इर्द-गिर्द रह कर बाइक लगाने वालों पर नजर रखते हैं. जिस बाइक सवार को आने में देरी या बाइक खड़ी करने में लापरवाही होती है. उसकी बाइक को आंख झपकते ही उड़ा लेते हैं