दो ट्रैक्टर चोरी

बैजनाथपुर : सौरबाजार प्रखंड क्षेत्र के बैजनाथपुर पंचायत स्थित पूर्व मुखिया रामचंद्र टोला वार्ड नंबर सात मे बीते 25 अप्रैल को एक ही घर मे दो लड़की की शादी होने के क्रम मे ट्रैक्टर व टेलर को पड़ोसी विनोद यादव के दरवाजे पर लगा दिया था. जो दूसरे दिन 25 अप्रैल को रात्रि तीन बजे […]

बैजनाथपुर : सौरबाजार प्रखंड क्षेत्र के बैजनाथपुर पंचायत स्थित पूर्व मुखिया रामचंद्र टोला वार्ड नंबर सात मे बीते 25 अप्रैल को एक ही घर मे दो लड़की की शादी होने के क्रम मे ट्रैक्टर व टेलर को पड़ोसी विनोद यादव के दरवाजे पर लगा दिया था. जो दूसरे दिन 25 अप्रैल को रात्रि तीन बजे स्थानीय समेत अन्य लोगो द्वारा ट्रेक्टर व टेलर की चोरी कर ली गयी.

जिसको लेकर बैजनाथपुर पुलिस शिविर मे दो-दो आवेदन देकर पीड़ित आशा देवी के पति मिलो यादव बरामदगी की गुहार लगायी है. जानकारी अनुसार बताया गया कि बीते 24 अप्रैल को पीड़ित के दो लड़की की शादी थी. जिसमे बरात दो जगहों से आयी थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >