सहरसा : हॉर्न बजाया, तो ड्राइवर की फोड़ दी आंख

सड़क पर आ रही गाय के भड़कने से नाराज मवेशी पालक ने की मारपीट सोनवर्षाराज, सहरसा स्थानीय थाना क्षेत्र के मैना गांव स्थित एक पिकअप गाड़ी के हॉर्न से गाय के भड़कने पर मवेशी पालक ने ड्राइवर के साथ लाठी डंडे से मारपीट कर आंख फोड़ दी. इसके साथ ही ड्राइवर की जेब में रखे […]

सड़क पर आ रही गाय के भड़कने से नाराज मवेशी पालक ने की मारपीट

सोनवर्षाराज, सहरसा

स्थानीय थाना क्षेत्र के मैना गांव स्थित एक पिकअप गाड़ी के हॉर्न से गाय के भड़कने पर मवेशी पालक ने ड्राइवर के साथ लाठी डंडे से मारपीट कर आंख फोड़ दी. इसके साथ ही ड्राइवर की जेब में रखे 10 हजार रुपये छीन ली. गंभीर हालत में ड्राइवर को स्थानीय लोगों ने स्थानीय पीएचसी में भरती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उचित इलाज के लिए सहरसा सदर अस्पताल रेफर कर दिया.

मिली जानकारी के अनुसार भागलपुर जिले के गोपालपुर थाना अंतर्गत बोचाही गांव निवासी गणेश मंडल गुरुवार देर शाम पिकअप गाड़ी बीआर 10 जीए 4204 चलाते हुए सहरसा से अपने घर वापस लौट रहे थे. मैना गांव के निकट सामने से आ रही गाय को देख हॉर्न बजाना शुरू किया. जिस पर गाय भड़क गयी.

गाय के भड़कते ही मवेशी पालक पड़डिया पंचायत स्थित मैना गांव निवासी रामदुलार यादव ने गाड़ी चालक के पास पहुंच कर जान मारने की नियत से लाठी की नोंक से आंखों पर वार कर आंख फोड़ दी. थानाध्यक्ष मो इजहार आलम ने बताया कि चालक का इलाज सदर अस्पताल में कराया जा रहा है. फर्द बयान आते ही मामला दर्ज किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >