राज्यरानी एक्स हुई बेपटरी

हादसा. पटना आने के दौरान हुई घटना, कोई हताहत नहीं पटना/सहरसा : रविवार की सुबह लगभग साढ़े छह बजे सहरसा से पटना आनेवाली राज्यरानी एक्सप्रेस (12567) की एक बोगी अचानक बेपटरी हो गयी. हालांकि घटना में कोई हताहत नहीं हुए. वाशिंग पीट से निकलने के बाद ही ट्रेन घसीट कर प्लेटफार्म पर जा रही थी, […]

हादसा. पटना आने के दौरान हुई घटना, कोई हताहत नहीं
पटना/सहरसा : रविवार की सुबह लगभग साढ़े छह बजे सहरसा से पटना आनेवाली राज्यरानी एक्सप्रेस (12567) की एक बोगी अचानक बेपटरी हो गयी. हालांकि घटना में कोई हताहत नहीं हुए. वाशिंग पीट से निकलने के बाद ही ट्रेन घसीट कर प्लेटफार्म पर जा रही थी, जिसपर किसी का ध्यान नहीं गया.
मिली जानकारी के अनुसार कोसी एक्सप्रेस के रद्द रहने से अन्य दिनों की अपेक्षा यात्रियों की भीड़ ज्यादा थी. कुछ लोग वाशिंग पीट से ही इस ट्रेन में सीट लेने के लिए सवार हो गये थे. ट्रेन के बेपटरी की खबर मिलते ही यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गयी.
पांच घंटे विलंब से पटना जंकशन पहुंची ट्रेन
घटना की जानकारी जैसे ही अधिकारियों को मिली, तुरंत पहुंचे और मरम्मत के कार्य में जुट गये. हालांकि, ढाई घंटे में ही एक्सप्रेस को रिस्टोर करते हुए 9:30 बजे पटना के लिए रवाना कर दिया गया. राज्यरानी एक्सप्रेस पांच घंटे की विलंब से पटना जंकशन पहुंची. विलंब पहुंचने की वजह से जंकशन से भी चार घंटे की देरी से रवाना की गयी.
ट्रेन रद्द होने से यात्री परेशान
रविवार को पटना जंकशन से 11:40 बजे खुलनेवाली ट्रेन संख्या 18625 पटना-हटिया एक्सप्रेस को अचानक रद्द कर दिया गया. तब तक बड़ी संख्या में ट्रेन के यात्री जंकशन पहुंच गये थे और जंकशन पहुंचने के बाद ट्रेन रद्द होने की जानकारी मिली. इससे यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी. यात्री वजह जानना चाह रहे थे, लेकिन कोई अधिकारी बताने को तैयार नहीं थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >