वार्ड नंबर13 के दर्जनों लोगों ने समाहरणालय पर किया प्रदर्शन

सहरसा : स्थानीय वार्ड 13 में दर्जनों लोगों ने बीएलओ को दबाव में लाकर फर्जी मतदाता का सूची में नाम अंकित करने को लेकर समाहरणालय गेट पर प्रदर्शन किया. वार्ड के दर्जनों महिला व पुरुष मतदाता इस प्रदर्शन में शामिल थे. वे सदर एसडीओ के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए प्रदर्शन कर रहे थे. […]

सहरसा : स्थानीय वार्ड 13 में दर्जनों लोगों ने बीएलओ को दबाव में लाकर फर्जी मतदाता का सूची में नाम अंकित करने को लेकर समाहरणालय गेट पर प्रदर्शन किया. वार्ड के दर्जनों महिला व पुरुष मतदाता इस प्रदर्शन में शामिल थे. वे सदर एसडीओ के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए प्रदर्शन कर रहे थे.

इस संबंध में शिष्टमंडल ने डीएम विनोद सिंह गुंजियाल को आवेदन दिया. वार्डवासियों ने बताया कि सदर अनुमंडल पदाधिकारी सह निर्वाचन पदाधिकारी श्री आलम एक दबंग व प्रभावशाली व्यक्ति को वार्ड अध्यक्ष चुनाव में लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से जालसाजी कर रहे हैं. आधार व आवासीय बनवा कर लगभग दो सौ बाहरी लोगों को इस वार्ड की मतदाता सूची में जोड़ दिया है. जबकि पूर्व से वार्ड 13 में मतदान कर रहे सैकड़ों लोगों को वार्ड एक में स्थानांतरित कर दिया गया है. जो पूरी तह लोकतांत्रिक मर्यादा के खिलाफ है. उन्होंने बीएलओ पर सीधा आरोप लगाते कहा कि बीएलओ पूरी तरह दबंग के प्रभाव में है.
लोगों ने आरोप लगाते कहा कि पूर्व के बीएलओ को हटा कर इस कार्य को अंजाम दिया जा रहा है. उन्होंने कहा कि कहरा बीडीओ ने वीडियोग्राफी की गयी है, जो सत्य है. उन्होंने सदर एसडीओ सहित बीएलओ पर कार्रवाई करते हुए न्याय की मांग की. प्रदर्शन में एसके मुन्ना, सचिन कुमार, संजय कुमार, जितेंद्र कुमार, हंस कुमार भगत, पवन कुमार, संतोष कुमार भगत, मनोज कुमार यादव, अरविंद भगत, ललन भगत, मुन्नी देवी, रवि कुमार सहित दर्जनों शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >