बनेगा पुल, पटना से सर्वे के लिए पहुंची टीम

राहत : पुल निर्माण के लिए जारी अनशन 17वें दिन खत्म, प्रतिपक्ष के नेता ने अनशनकारियों को पिलायी जूस फरकिया दियारा के डेंगराही घाट पर पुल निर्माण को लेकर बीते उन्नीस फरवरी से पुल एवं सड़क की मांग को लेकर चल रहा आमरण अनशन मंगलवार देर शाम समाप्त हुआ. प्रतिपक्ष के नेता डॉ प्रेम कुमार […]

राहत : पुल निर्माण के लिए जारी अनशन 17वें दिन खत्म, प्रतिपक्ष के नेता ने अनशनकारियों को पिलायी जूस

फरकिया दियारा के डेंगराही घाट पर पुल निर्माण को लेकर बीते उन्नीस फरवरी से पुल एवं सड़क की मांग को लेकर चल रहा आमरण अनशन मंगलवार देर शाम समाप्त हुआ. प्रतिपक्ष के नेता डॉ प्रेम कुमार और भाजपा नेता तारकेश्वर प्रसाद ने डेंगराही अनशन स्थल पहुंच कर विधिवत रूप से अनशनकारियों को जूस पिला कर अनशन समाप्त कराया.
सिमरी :अनशनस्थल पर पहुंचे प्रतिपक्ष के नेता डॉ प्रेम कुमार ने कहा कि पुल के लिए आगे भी जंग जारी रहेगा. केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी जी से मिल कर आगे कार्रवाई की जायेगी. इसके पूर्व अनशनस्थल पर पहुंचे जिलाधिकारी ने पटना से सर्वे टीम के पहुंचने की बात कही. इसके बाद अनशनकारी माने. प्रतिपक्ष के नेता के पहुंचने के बाद अनशन खत्म हुआ.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >