210 किलो गांजा के साथ तस्कर हुआ गिरफ्तार

तस्करी में प्रयुक्त एंबुलेंस बीपी कोइराला स्वास्थ्य विज्ञान संस्थान धरान का बताया जाता है जोगबनी : एंबुलेंस से तस्करी कर भारतीय क्षेत्र में ले जाये जा रहे भारी मात्रा में गांजा के साथ नेपाल पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. जानकारी के अनुसार महेंद्र राजमार्ग पर हरिपुर नौ कोसी बैराज क्षेत्र में नेपाल […]

तस्करी में प्रयुक्त एंबुलेंस बीपी कोइराला स्वास्थ्य विज्ञान संस्थान धरान का बताया जाता है

जोगबनी : एंबुलेंस से तस्करी कर भारतीय क्षेत्र में ले जाये जा रहे भारी मात्रा में गांजा के साथ नेपाल पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. जानकारी के अनुसार महेंद्र राजमार्ग पर हरिपुर नौ कोसी बैराज क्षेत्र में नेपाल पुलिस ने जांच के दौरान नेपाल नंबर की एक एंबुलेंस संख्या एक च 5505 को रोका. जांच के दौरान एंबुलेंस में 210 किलो गांजा बरामद हुआ. पुलिस ने एंबुलेंस में सवार बोलश्याम मंडल को भी गिरफ्तार किया. जबकि एंबुलेंस चालक भागने में सफल रहा. तस्करी में प्रयुक्त एंबुलेंस बीपी कोइराला स्वास्थ्य विज्ञान संस्थान धरान का बताया जाता है. बिहार में मद्य निषेद्य कानून लागू होने के बाद से ही शराब तथा नशा के अन्य सामान की तस्करी नेपाल से बढ़ गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >