लाभुकों ने केंद्रीय टीम को समस्याओं से कराया अवगत

सिमरी बख्तियारपुर : नेशनल लेबल मॉनीटर टीम ने सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड के आदर्श ग्राम सिटानाबाद उत्तर पंचायत के निर्माणाधीन राजीव गांधी सेवा केंद्र पहुंचकर केंद्र प्रायोजित योजना, मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, एनआरएलएम योजना की जांच व समीक्षा की. जांच के दौरान बीडीओ चंदा कुमारी, पीओ अभिषेक आनंद, इंदिरा आवास सहायक, पीआरएस, […]

सिमरी बख्तियारपुर : नेशनल लेबल मॉनीटर टीम ने सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड के आदर्श ग्राम सिटानाबाद उत्तर पंचायत के निर्माणाधीन राजीव गांधी सेवा केंद्र पहुंचकर केंद्र प्रायोजित योजना, मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, एनआरएलएम योजना की जांच व समीक्षा की. जांच के दौरान बीडीओ चंदा कुमारी, पीओ अभिषेक आनंद, इंदिरा आवास सहायक, पीआरएस, पंचायत सेवक सहित अन्य कर्मचारी की मौजूदगी में जांच करने आयी केंद्रीय टीम के डॉक्टर अंबुज महापात्रा ने निर्माणाधीन राजीव गांधी सेवा केंद्र का निरीक्षण किया. जहां कार्य की गुणवत्ता को सही पाया. वहीं जॉब कार्डधारियों, इंदिरा आवास लाभुकों से जानकारी ली. इस संबंध में डॉक्टर महापात्रा द्वारा इंदिरा आवास सहायक से पूछे जाने पर

बताया कि वित्तीय वर्ष 14 -15 में पंचायत में 36 आवास का लक्ष्य रखा गया था. जिसमें ग्यारह लाभुकों को आवास दिया गया. 25 इंदिरा आवास लाभुकों को खाते में राशि भेजने से पहले पहचान के लिए बुलाया गया. लेकि कोई व्यक्ति पहचान के लिए नहीं आया. वहीं इंदिरा आवास लाभुक सुनीता देवी ने द्वितीय किस्त की राशि नहीं मिलने की जानकारी दी. दिव्यांग अतीक ने बताया कि पेंशन की स्वीकृति वर्ष 2014 में ही हो गयी थी. लेकिन मुझे पेंशन की राशि मात्र दो किस्तों में 14 माह की ही मिली. अन्य महीने की राशि मुझे नहीं मिली है. इस संबंध में डॉ महापात्रा द्वारा प्रखंड विकास पदाधिकारी चंदा कुमारी से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि कई लोगों का नाम गलत होने के कारण खाता में राशि नहीं जा रही है. वही जांच के दौरान लाभुकों ने अपनी-अपनी समस्याओं से केंद्रीय टीम को अवगत कराया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >