नकदी समेत ढाई लाख लूटे

अपराध. अपराधियों ने गृहस्वामी को बनाया बंधक सदर थाना क्षेत्र के सराही में रविवार की देर रात अपराधियों ने हथियार के बल पर एक व्यवसायी के घर में लूटपाट की. इस दौरान परिवार के सदस्यों को बंधक बना लिया. सहरसा : सदर थाना क्षेत्र के सराही में सशस्त्र अपराधियों ने रविवार की देर रात सब्जी […]

अपराध. अपराधियों ने गृहस्वामी को बनाया बंधक

सदर थाना क्षेत्र के सराही में रविवार की देर रात अपराधियों ने हथियार के बल पर एक व्यवसायी के घर में लूटपाट की. इस दौरान परिवार के सदस्यों को बंधक बना लिया.
सहरसा : सदर थाना क्षेत्र के सराही में सशस्त्र अपराधियों ने रविवार की देर रात सब्जी व्यवसायी मो सगीर के घर में घुस कर परिवार के सदस्यों को बंधक बना कर हथियार के बल पर लूटपाट की. सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस ने घटनास्थल पहुंच मामले की तहकीकात की. गृहस्वामी ने बताया कि नकाबपोश अपराधी सीढ़ी के सहारे निर्माणाधीन प्रथम मंजिल के सहारे घर में प्रवेश कर गया और पहले दूसरे कमरे में जाकर सो रहे बच्चों का हाथ बांधा व मुंह पर लिकोप्लास्ट चिपका दिया. जिसके बाद बच्चे की आवाज देकर उसका कमरा खुलवाया. कमरा खोलते ही हथियार के बल पर सभी को कब्जे में लेकर हाथ बांध कर मुंह पर लिकोप्लास्ट चिपका दिया. थाना क्षेत्र में इस तरह की घटना के बाद लोगों के बीच भय का माहौल बना हुआ है.
लोगों ने आक्रोश व्यक्त करते कहा कि अभी तक तो सुनसान घरों में चोरी होती थी, लेकिन अब अपराधियों का दुस्साहस घटने के बजाय बढ़ता ही जा रहा है. लोगों ने थानाध्यक्ष से गश्ती तेज करने व चोरों पर कार्रवाई की मांग की है. पीड़ित गृहस्वामी ने बताया कि अपराधियों ने कई घंटों तक उत्पात मचाया. गृहस्वामी ने बताया कि बदमाश घर में रखे लगभग एक लाख नकद, 50 हजार का जेवरात, लैपटाप, टीवी सहित अन्य सामान अपने साथ ले गये. जाते समय सभी कमरों को अपराधी बाहर से बंद कर चला गया था. काफी मशक्कत के बाद घर को खोल कर बाहर निकल कर हल्ला किया. इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गयी.
मामले की जानकारी मिली है. गृहस्वामी के आवेदन पर मामला दर्ज कर उनके द्वारा बताये गये हुलिया के अपराधियों की खोज की जा रही है.
भाई भरत, सदर थानाध्यक्ष

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >