पुलिस कर रही पूछताछ, अन्य मामलों के खुलासा की भी है उम्मीद
सोनवर्षाराज : स्थानीय थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मोटरसाइकिल लुटेरा गिरोह के चार सदस्यों के साथ दो मोटरसाइकिल बरामद करने में सफलता पायी है. मिली जानकारी अनुसार, बीते 24 दिसंबर की रात विराटपुर निवासी बिंदूभूषण सिंह की डिस्कवर मोटरसाइकिल नंबर बीइ 43 बी 5583 मोटरसाइकिल जलसीमा गांव निवासी सुमन झा के घर से चोरी कर ली गयी थी.
जबकि दूसरी घटना में चार फरवरी को सोनबरसा-बैजनाथपुर मुख्य मार्ग पर सोहा पंचायत स्थित विष्णु चौक के करीब मधेपुरा जिले के तुनियाही गांव निवासी संजय कुमार की हीरो स्पलेंडर मोटरसाइकिल नंबर बीआर 43 डी 5752 गाड़ी छह हथियार बंद अपराधियों नें लूट ली थी.
