सड़क हादसे में अभिकर्ता की मौत

सहरसा : सदर थाना क्षेत्र के संजय पार्क के समीप सड़क दुर्घटना में शुक्रवार की देर रात महाराणा प्रताप नगर निवासी अभिकर्ता कमलेश्वरी राय की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. मिली जानकारी के अनुसार कमलेश्वरी राय बाजार से काम कर अपनी बाइक से घर जा रहे थे. इसी दौरान संजय पार्क के समीप विपरीत […]

सहरसा : सदर थाना क्षेत्र के संजय पार्क के समीप सड़क दुर्घटना में शुक्रवार की देर रात महाराणा प्रताप नगर निवासी अभिकर्ता कमलेश्वरी राय की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. मिली जानकारी के अनुसार कमलेश्वरी राय बाजार से काम कर अपनी बाइक से घर जा रहे थे. इसी दौरान संजय पार्क के समीप विपरीत दिशा से आ रहे एक अनियंत्रित वाहन ने धक्का मार दिया. स्थानीय लोग उन्हें आनन-फानन में सदर अस्पताल ले गये, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. सूचना मिलते ही सदर थानाध्यक्ष भाई भरत ने सदल बल अस्पताल पहुंच मामले की जानकारी ली.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >