दूसरे दिन भी सीबीआइ की टीम ने सहरसा स्थित आवास को खंगाला
सहरसा : सीबीआइ की विशेष टीम ने दिल्ली में तैनात आयकर आयुक्त हरिवंश कुमार चौधरी के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति मामले को लेकर दूसरे दिन मंगलवार को सदर थाना क्षेत्र के कोसी चौक स्थित आवास को खंगाला. इस दौरान अधिकारियों ने बंद कमरे का ताला तोड़ कर जांच की. मंगलवार की सुबह दस बजे […]
सहरसा : सीबीआइ की विशेष टीम ने दिल्ली में तैनात आयकर आयुक्त हरिवंश कुमार चौधरी के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति मामले को लेकर दूसरे दिन मंगलवार को सदर थाना क्षेत्र के कोसी चौक स्थित आवास को खंगाला. इस दौरान अधिकारियों ने बंद कमरे का ताला तोड़ कर जांच की. मंगलवार की सुबह दस बजे अधिकारियों की टीम आवास पहुंच जांच शुरू की.
जो दोपहर तक चलती रही. सोमवार को सीबीआइ टीम ने महिषी व आरापट्टी में जांच अभियान चलाया था. जांच को लेकर अधिकारी ने कुछ भी बताने से इनकार किया. जांच के दौरान आयकर आयुक्त के किरायेदार मौजूद रहे. छापेमारी की खबर सुनते ही आवास के आगे लोगो की भीड़ जुट गयी. अधिकारियों के निकलने के बाद सभी लोग मामले की जानकारी के लिये उत्सुक रहे, लेकिन सभी अधिकारी गेट से निकलने के बाद बिना कुछ कहे निकल पड़े.
अवैध संपत्ति का है मामला दर्ज : आयकर आयुक्त चौधरी 1988 बैच के आइआरएस अधिकारी हैं. उनके खिलाफ करीब पांच करोड़ रुपये की अवैध संपत्ति अर्जित करने का मामला दर्ज किया गया है. सीबीआइ की अलग-अलग टीमों ने सहरसा, महिषी, आरापट्टी समेत 12 अलग-अलग ठिकानों
दूसरे दिन भी…
पर एक साथ छापेमारी की. इसके अलावा दिल्ली स्थित कार्यालय और आवास, चेन्नई और सूरत में 12 ठिकानों को घंटों खंगाला गया है. इस दौरान उनके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में काफी दस्तावेज और कई अहम कागजात मिलने की जानकारी मिल रही है. इस मामले में कई संपत्ति उनकी पत्नी और अन्य सगे-संबंधी के नाम पर भी मिले हैं. सीबीआइ ने उनकी पत्नी और अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ भी एफआइआर दर्ज किया है. जांच के दौरान उनके नाम से कई निजी कंपनियों के कागजात और शेयर भी मिले हैं. इनमें कुछ कंपनियां पत्नी और बेटे के नाम से मिले हैं.
पौने चार घंटे तक चली कार्रवाई