रोज डे : प्यार के महीने का हो रहा गुलाबी आगाज

सहरसा : मोहब्बत करने वालों के लिए खास समय आ गया है. फरवरी माह प्यार करने वालों के लिए बहुत अहम है. किसी से प्यार का इजहार कर पाना बहुत मुश्किल होता है. लेकिन वेलेंटाइन माह इसे बेहद आसान कर देता है. पूरे दो सप्ताह मिलते हैं अपने साथी को यह बताने के लिए कि […]

सहरसा : मोहब्बत करने वालों के लिए खास समय आ गया है. फरवरी माह प्यार करने वालों के लिए बहुत अहम है. किसी से प्यार का इजहार कर पाना बहुत मुश्किल होता है. लेकिन वेलेंटाइन माह इसे बेहद आसान कर देता है. पूरे दो सप्ताह मिलते हैं अपने साथी को यह बताने के लिए कि आपको उनसे कितना प्यार है. इन दो हफ्तों का हर दिन बेहद खास प्रतीकों और तरीकों का तोहफा आपके लिए लाता है. अगर दूरियां आपको परेशान कर रहीं हो व जब बात प्यार की हो तो गुलाब से बढ़ कर कुछ भी नहीं.

फरवरी की सात तारीख को आपको मौका मिलता है अपने प्यार की गहराइयों को गुलाब से मापने का. फूल बन कर हम महकना जानते हैं, मुस्कुरा के हम गम भूलना जानते हैं, लोग खुश होते हैं हमसे, क्योंकि बिना मिले ही हम रिश्ते निभाना जानते हैं. साल भर से वेलेंटाइन के इंतजार में दिलों ही दिल में जवां हो रहे प्यार के इजहार का इंतजार आज समाप्त हो गया. अपने जज्बातों को बयां करने के लिए वैलेंटाइन डे ऐसा दिन है जिसका युवा बेसब्री से इंतजार करते हैं.

पार्टनर की पसंद जानें :
यह जानने की कोशिश करें कि आपके पार्टनर को क्या चीज सबसे ज्यादा पसंद है, उसे खरीद कर अपने पार्टनर को देकर उन्हें रोज डे पर खुश कर सकते हैं. कलर से दिल की बात कहें.
7 फरवरी रोज डे
7 फरवरी को रोज डे मनाया जाता है. सभी लोग अपने प्यार, दोस्तों या चहेतों को गुलाब का फूल भेंट करते हैं. अपने रिश्ते की शुरुआत करते हैं. दोस्तों को पीले रंग का गुलाब दिया जाता है तथा यदि आप किसी को प्यार करते हैं तो उसे लाल गुलाब देते हैं. सहरसा में इसे लेकर गुलाबों की डिमांड काफी बढ़ गयी है.
रोज का चयन करें
आमतौर पर इस दिन लाखों लोग अपने पार्टनर को रोज देते हैं. कुछ लोग अपने रिश्ते को कायम रखने, कुछ अपने प्यार का इजहार करने के लिए तो कुछ अपने पार्टनर को मनाने के लिए रोज देते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि हर रोज का अपना एक अलग मतलब होता है. जैसे लाल गुलाब प्यार, जुनून और सुंदरता का प्रतीक है. यैलो दोस्तों को रोज डे विश करने के लिए दिया जाता है. ऑरेंज गुलाब अपनी इच्छा व्यक्त करने के लिए दिया जाता है. पिंक रोज आभार और सराहना व्यक्त करने के लिए तो नारंगी मन के मोह तथा उत्साह को बढ़ाता है, वहीं सफेद रोज सॉरी बोलने के लिए दिया जाता है. इसलिए आप सबसे पहले अपने पार्टनर को विश करने या प्रपोज करने के लिए रोज का चयन करें तथा उसे उसकी महत्ता बताए. आप अपने पार्टनर को गुलाब देने के साथ एक प्यारा-सा संदेश भेजना न भूलें. इससे आप अपने दिल की बात बेहतर तरीके से कह पाएंगे. इतना ही नहीं ये मैसेज एक खूबसूरत कोटेशन के कार्ड पर होगा तो और भी अच्छा होगा.
ग्रीटिंग कार्ड की भी मांग
वैलेंटाइन वीक को लेकर गिफ्ट गैलरी के संचालक बताते है कि वैलेंटाइन वीक को लेकर गिफ्ट गैलरी में ग्रीटिंग कार्ड, टैडी बीयर, शोपीस व अन्य गिफ्ट उपलब्ध हैं. कार्ड की डिमांड फिर से बढ़ गयी है.
दुकानों पर सजे गुलाब
रोज डे गुलाबों का दिन है. इस दिन युवाओं का क्रेज देखते हुए फूल बेचने वालों ने भी तैयारी पूर्ण कर ली है. फूल बेचने वाले ने बताया कि रोज डे के लिए दिल्ली व कोलकाता से गुलाब मंगवाए गए हैं. लाल के साथ पीले, सफेद व गुलाबी रंगों के गुलाब भी मंगवाए गए हैं. शादियों का सीजन होने के कारण फूल महंगा हो गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >