श्रावणी मेला: एसडीओ ने लिया तैयारी जायजा
सिमरी बख्तियारपुर : श्रावणी मास में बाबा मटेश्वर धाम में एक माह तक चलने वाले श्रावणी मेला की तैयारी का जायजा अनुमंडल पदाधिकारी सुमन प्रसाद साह ने लिया. मंदिर समिति की अध्यक्ष मीरा सिंह से कांवरियों की भीड़ को देखते हुए मंदिर परिसर में महिला एवं पुरुषों के लिए अलग-अलग बैरिकेटिंग करने की व्यवस्था एवं वाहन लगाने के लिए अलग से व्यवस्था करने का निर्देश दिया.
मंदिर समिति के अध्यक्ष मीरा सिंह ने अनुमंडल पदाधिकारी सुमन प्रसाद साह को श्रावणी मास के चार सोमवार को कांवरियों की भीड़ को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल देने की मांग की. जिस पर त्वरित कार्रवाई करते अनुमंडल पदाधिकारी सुमन प्रसाद साह ने पुलिस बल तैनात करने का निर्देश दिया. मंदिर न्यास समिति की अध्यक्ष मीरा सिंह, प्रसून सिंह ने बताया कि प्रत्येक सोमवार को कांवरियों के लिए निशुल्क भोजन की व्यवस्था की गयी है.
