बाढ़ के पानी में डूबने से बच्ची समेत चार की मौत

अमौर : थाना क्षेत्र के हरिपुर पंचायत अंतर्गत फरसा डेंगा फकीर टोला के मो तौकिर आलम के आठ वर्षीया पुत्री की बाढ के पानी में डूबने से मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार तौकिर आलम की पुत्री कायनात घर के आगे बाढ के पानी में फिसलने के दौरान गहरे पानी में चली गयी. उसके तत्काल […]

अमौर : थाना क्षेत्र के हरिपुर पंचायत अंतर्गत फरसा डेंगा फकीर टोला के मो तौकिर आलम के आठ वर्षीया पुत्री की बाढ के पानी में डूबने से मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार तौकिर आलम की पुत्री कायनात घर के आगे बाढ के पानी में फिसलने के दौरान गहरे पानी में चली गयी. उसके तत्काल बाद ही कायनात की मौत हो गयी. पंचायत के मुखिया अफाक आलम के द्वारा इसकी सूचना अंचलाधिकारी और अमौर थाना को दी गयी है. मुखिया मो आलम ने बताया कि बाढ़ का पानी फैलने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और जानमाल की भी क्षति हो रही है.
बायसी प्रतिनिधि के अनुसार थानाक्षेत्र अंतर्गत मीनापुर पंचायत के मीनापुर टोला वार्ड संख्या 11 में एक 12 वर्षीया बालिका की पानी में डूबने से मौत हो गयी. बताया जाता है कि फिलहाल गांव में बाढ़ का पानी फैला हुआ है. बालिका फरजाना किसी कार्यवश पड़ोस में जा रही थी. इसी दौरान पैर पिछलने से वह गहरे पानी में चली गयी. जिससे डूब कर उसकी मौत हो गयी. लाश को बरामद कर लिया गया है. घटना की सूचना अंचल कार्यालय और थाना में दे दी गयी है.
बैसा प्रतिनिधि के अनुसार रायबेर पंचायत के मीरगंज के मो दिलशाद आलम(23 वर्ष) एवं कंफलिया पंचायत के प्लसबाड़ी के मो मुंतजीर आलम(15 वर्ष) की मौत बाढ़ के पानी में डूबने से शुक्रवार को हो गयी. बताया जाता है कि दिलशाद की मौत तब हुई, जब वह बाढ़ के पानी में स्नान कर रहा था.
जबकि मुंतजीर की मौत पानी के तेज बहाव को पार करने के दौरान बह जाने से हुई. दिलशाद आलम का शव प्राप्त नहीं हो सका है. शव की खोज के लिए गोताखोरों की मदद ली जा रही है. घटना की सूचना मिलते ही अनुमंडल पदाधिकारी सुनील कुमार, अंचलाधिकारी विजय शंकर सिंह, थाना अध्यक्ष अकमल हुसैन आदि ने घटनास्थल का दौरा किया और पीड़ित परिवारों को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >