सड़क दुर्घटना में 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत

कहरा : सदर थाना क्षेत्र के बैजनाथपुर-सहरसा मुख्य मार्ग के पटुआहा गांव के समीप सहरसा से मधेपुरा की तरफ जा रहे एक टेंपो को पीछे से आ रहे एक अज्ञात पिकअप वैन ने धक्का मार दिया. घटना में टेंपो पलट गया. उसमें सवार सिंहेश्वर निवासी नूनू ठाकुर की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. सूचना […]

कहरा : सदर थाना क्षेत्र के बैजनाथपुर-सहरसा मुख्य मार्ग के पटुआहा गांव के समीप सहरसा से मधेपुरा की तरफ जा रहे एक टेंपो को पीछे से आ रहे एक अज्ञात पिकअप वैन ने धक्का मार दिया.

घटना में टेंपो पलट गया. उसमें सवार सिंहेश्वर निवासी नूनू ठाकुर की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस ने मृत व्यक्ति एवं दुर्घटनाग्रस्त ऑटो बी आर 19 जी 9630 को अपने कब्जे में ले लिया. घटनास्थल पर पहुंचे सदर थाना के एसआई कमलेश कुमार ने बताया कि मृतक के पास से मिले मोबाइल के द्वारा उनके परिजनों को सूचना दे दी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >