स्थापना दिवस पर निकाली गयी प्रभातफेरी

सोनवर्षा राज : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के स्थापना दिवस के मौके पर शनिवार को सोनवर्षा बाजार स्थित राणी सती मंदिर परिसर में एक सभा का आयोजन किया गया. सभा से पूर्व अभाविप के सैंकड़ों कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय एवं वंदे मातरम के उद्घोष के साथ प्रभात फेरी का भी आयोजन किया. सभा […]

सोनवर्षा राज : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के स्थापना दिवस के मौके पर शनिवार को सोनवर्षा बाजार स्थित राणी सती मंदिर परिसर में एक सभा का आयोजन किया गया. सभा से पूर्व अभाविप के सैंकड़ों कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय एवं वंदे मातरम के उद्घोष के साथ प्रभात फेरी का भी आयोजन किया.

सभा के मौके पर अभाविप के विश्वविद्यालय संयोजक राहुल यादव ने कार्यकर्ताओं से अपने संबोधन में कहा कि आज बिहार की शिक्षा व्यवस्था गर्त में मिल गयी है. जिन छात्रों के हाथ में स्लेट होनी चाहिए, सरकार ने उनके हाथ में प्लेट थमा दिया है. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सरकार की गलत शिक्षा नीति का पुरजार विरोध करता रहेगा. शोभा यात्रा एवं सभा के मौके पर विजेन्द्र वर्मा, प्रेमनारायण सिंह, बलराज पंडित, मोनू झा, मुरारी झा, विजेन्द्र विश्वास, मंटुन कुमार, गौतम, शम्मी कुमार, मुन्ना सिंह, एंथोनी अस्टालीन, सागर सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे. जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता आशीष एवं संचालन विकास विश्वास द्वारा किया गया.

इंदिरा आवास सहायक ने दिया इस्तीफा

सिमरी बख्तियारपुर. सलखुआ प्रखंड के हरेवा पंचायत के आवास सहायक चंदन कुमार सिंह ने अपनी नौकरी से इस्तीफा बीडीओ को सौंपा. बीडीओ विभेष आनंद ने इस्तीफे की सूचना विभाग को दे दी है. आवास सहायक चंदन कुमार सिंह के इस्तीफा के कारण हरेवा पंचायत में इंदिरा आवास सहायक का पद रिक्त हो गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >