औद्योगिक ऊर्जा चोरी पर डेढ़ लाख का जुर्माना

आैद्योगिक परिसर में टोंका लगा कर जला रहे थे बिजली सहरसा : विद्युत आपूर्ति प्रशाखा कहरा में बिजली विभाग द्वारा गठित छापेमारी दल ने सिरायदेयपट्टी स्थित हलचल यादव के औद्योगिक परिसर में छापेमारी कर टोका फंसा कर बिजली उपयोग करते पकड़ा. कनीय अभियंता संजीत कुमार के आवेदन पर सदर थाना में बिजली चोरी के आरोप […]

आैद्योगिक परिसर में टोंका लगा कर जला रहे थे बिजली

सहरसा : विद्युत आपूर्ति प्रशाखा कहरा में बिजली विभाग द्वारा गठित छापेमारी दल ने सिरायदेयपट्टी स्थित हलचल यादव के औद्योगिक परिसर में छापेमारी कर टोका फंसा कर बिजली उपयोग करते पकड़ा. कनीय अभियंता संजीत कुमार के आवेदन पर सदर थाना में बिजली चोरी के आरोप में हलचल यादव पर एक लाख 49 हजार 201 रुपये का जुर्माना लगाते मामला दर्ज करवाया है. छापेमारी दल में कार्यपालक अभियंता मुकेश नंदन, सहायक विद्युत अभियंता ग्रामीण अनिल कुमार, सहायक विद्युत अभियंता शहरी आलोक अमृतांशु, सचिन सौरभ सहित अन्य शामिल थे.
वही महिषी प्रशाखा के जेई प्रशांत कुमार के नेतृत्व में भागवतपुर गांव के ग्यारह उपभोक्ताओं का विद्युत आपूर्ति विच्छेद कर दिया गया. एसडीओं अनिल कुमार ने बताया कि बैजनाथ पासवान पर 13 हजार 511 रुपये, अजय पासवान पर 69 सौ दो रुपये, संजय पासवान पर 69 सौ आठ रुपये, कारी पासवान पर 69 सौ 82 रुपये, बेचन पासवान पर 67 सौ 92 रुपये, रतन पासवान पर 68 सौ 26 रुपये, मोल साह पर 67 सौ 98 रुपये, अनिरुद्ध साह पर 67 सौ 98 रुपये, फुलो सादा पर 67 सौ 83 रुपये, बंगत सादा पर 67 सौ 43 रुपये विभाग का बकाया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >