पतरघट : ओपी क्षेत्र के किशनपुर पंचायत अंतर्गत कोरयानी बस्ती में जीतन मेहरा उर्फ जीतन राम की 14 वर्षीय पुत्री निराशा कुमारी की रहस्यमय मौत का मामला प्रकाश में आया है. जानकारी अनुसार रविवार की सुबह मधेपुरा में इलाज के दौरान मौत हो गयी. उक्त युवती के शव पहुंचते ही ग्रामीणों के बीच तरह-तरह की चर्चा शुरू हो गयी है.
वही परिजन का कहना है कि उसकी तबीयत खराब होने से मौत हो गयी. वही शनिवार की शाम जीतन के घर में परिवारिक विवाद शुरू हुआ. जिसमें ननद-भोजाई के बीच आपसी कहा सुनी व गाली-गलौज हुआ. जीतन ने निराशा को डांट-फाटकार की गयी व उसी दौरान कुछ ना कुछ हुआ.
घटना की सूचना ग्रामीणों द्वारा पतरघट पुलिस को दी गयी. सूचना पाते ही ओपीध्यक्ष कमलेश कुमार ने पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. तब तक परिजन लाश को छोड़ कर भाग गये. ओपीअध्यक्ष ने लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा. उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने से सच्चाई का खुलासा हो जायेगा. कार्रवाई शुरू कर दी गयी है.
