पानी भरे गड्ढे में डूबने से बच्ची की मौत

पतरघट(सहरसा) : किशनपुर पंचायत अंतर्गत पहाड़पुर बस्ती वार्ड 15 निवासी विक्रम साह की पांच वर्षीय पुत्री निधि कुमारी की बरसात के जमा हुए पानी में डूबने से गुरुवार को मौत हो गयी. पीड़ित पिता ने बताया कि निधि पड़ोस के बच्चों के साथ बगल के केलावारी में खेलने गयी थी. बरसात के जमा पानी के […]

पतरघट(सहरसा) : किशनपुर पंचायत अंतर्गत पहाड़पुर बस्ती वार्ड 15 निवासी विक्रम साह की पांच वर्षीय पुत्री निधि कुमारी की बरसात के जमा हुए पानी में डूबने से गुरुवार को मौत हो गयी. पीड़ित पिता ने बताया कि निधि पड़ोस के बच्चों के साथ बगल के केलावारी में खेलने गयी थी. बरसात के जमा पानी के किनारे गयी.

पैर फिसल जाने से गहरे पानी में चली गयी. नीधि को डूबते देख पास के बच्चों द्वारा हल्ला किया. जब तक परिजन पहुंचते तब तक उस बच्ची की मौत हो गयी थी. इस बाबत ओपी अध्यक्ष कमलेश कुमार ने बताया कि मृतक के परिजन द्वारा अब तक किसी प्रकार की कोई सूचना नहीं दी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >