चोरी की मोटर के साथ एक गिरफ्तार

सहरसा सिटी : सदर थाना पुलिस ने चोरी की मोटर के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर लिया. सअनि देवकुमार गिरी के आवेदन पर सदर थाना में मामला दर्ज किया गया है. दिये आवेदन में उन्होंने कहा कि गुरुवार की रात्रि गश्ती के दौरान महराणा प्रताप चौक के पास पहुंचा तो देखा कि एक व्यक्ति […]

सहरसा सिटी : सदर थाना पुलिस ने चोरी की मोटर के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर लिया. सअनि देवकुमार गिरी के आवेदन पर सदर थाना में मामला दर्ज किया गया है. दिये आवेदन में उन्होंने कहा कि गुरुवार की रात्रि गश्ती के दौरान महराणा प्रताप चौक के पास पहुंचा तो देखा कि एक व्यक्ति हाथ में झोला लेकर जा रहा है. पुलिस जीप की आवाज सुन वह हाथ से झोला फेंक भागने लगा.

जवानों द्वारा दौड़ कर गिरफ्तार किया गया. पूछताछ में उसने अपना नाम संतोष पासवान व घर पासवान टोला वार्ड नंबर 13 बताया. तलाशी के दौरान उसके झोला से एक एचपी का मोटर बरामद हुआ. इस बाबत सदर थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >