ऑटो चालक ही निकला लुटेरा
सहरसा सिटी : यदि आप देर रात ट्रेन से उतर कर किसी ऑटो से घर जाने की सोच रहे हैं, तो सवेरा होने का इंतजार कीजिए. अभी लूटपाट करने वाला गिरोह ऑटो में अन्य प्रांत से कमा कर वापस आने वाले भोले भाले मजदूरों को अपने झांसे में लेकर लूटपाट की घटना को लगातार अंजाम […]
सहरसा सिटी : यदि आप देर रात ट्रेन से उतर कर किसी ऑटो से घर जाने की सोच रहे हैं, तो सवेरा होने का इंतजार कीजिए. अभी लूटपाट करने वाला गिरोह ऑटो में अन्य प्रांत से कमा कर वापस आने वाले भोले भाले मजदूरों को अपने झांसे में लेकर लूटपाट की घटना को लगातार अंजाम दे रहे हैं. इतना ही नही विरोध करने पर चाकू से वार कर जख्मी भी कर देते हैं.
पुलिस भी शिकायत पर त्वरित कार्रवाई नहीं करती है. गुरुवार की अहले सुबह भी गिरोह के सदस्यों ने प्लेटफॉर्म से कुछ मजदूरों को अपने वाहन से मधेपुरा ले जाने का झांसा देकर उनके साथ लूटपाट कर व चाकू मार जख्मी कर दिया. जख्मी पूर्णिया जिले के रूपौली थाना के नंहोरि निवासी घनश्याम मंडल के पुत्र संतोष कुमार का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है.
झांसे में लेकर चढ़ाया ऑटो में: जख्मी ने बताया कि वह अपने दो साथी नवल कुमार एवं शोभा कुमार के साथ अहले सुबह लगभग तीन बजे जनसेवा से उतर कर घर जाने के लिये ऑटो का इंतजार कर रहा था. इसी दौरान एक टेंपो व उस पर सवार कुछ लोगों ने जाने का ठिकाना पूछा. पूर्णिया जाने की बात कहने पर ऑटो चालक सहित अन्य ने टेंपो में बैठने व मधेपुरा में पूर्णिया जाने वाली बस में बिठा देने की बात कही. बैठने के बाद लक्ष्मीनियां व तिवारी टोला के बीच सुनसान जगह पर टेंपो रोक लूटपाट करने लगे. अपराधियों ने जख्मी के पास से सात सौ नकदी एवं मोबाइल छीन लिया. वही उसके साथी शोभा से 5 हजार नकदी व मोबाइल छीन लिये.
पुलिस ने चार को किया गिरफ्तार
लूटपाट की भनक लगते ही जख्मी के एक साथी नवल टेंपो से कूद कर भाग गया. इसी दौरान उसकी नजर सदर थाना की गश्ती गाड़ी पर पड़ी. उसने मामले की जानकारी पुलिस को दी. पुलिस ने त्वरित करवाई करते घटनास्थल पर पहुंची. पुलिस को देखते ही टेंपो चालक व कुछ उसके गुर्गे फरार हो गये.