अॉटो चालक निकला लुटेरा

बरतें सतर्कता. सुनसान में स्टेशन पर हो सकता है धोखा पूर्णिया जाने के लिए अॉटो पर सवार मजदूर को चालक व उसके गुर्गों ने लूट लिया. बाद मंे पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. जख्मी मजदूर को सदर अस्पताल में भरती किया गया है. सहरसा सिटी : यदि आप देर रात ट्रेन […]

बरतें सतर्कता. सुनसान में स्टेशन पर हो सकता है धोखा

पूर्णिया जाने के लिए अॉटो पर सवार मजदूर को चालक व उसके गुर्गों ने लूट लिया. बाद मंे पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. जख्मी मजदूर को सदर अस्पताल में भरती किया गया है.
सहरसा सिटी : यदि आप देर रात ट्रेन से उतर कर किसी ऑटो से घर जाने की सोच रहे हैं, तो सवेरा होने का इंतजार कीजिए. अभी लूटपाट करने वाला गिरोह ऑटो में अन्य प्रांत से कमा कर वापस आने वाले भोले भाले मजदूरों को अपने झांसे में लेकर लूटपाट की घटना को लगातार अंजाम दे रहे हैं. इतना ही नही विरोध करने पर चाकू से वार कर जख्मी भी कर देते हैं. पुलिस भी शिकायत पर त्वरित कार्रवाई नहीं करती है.
गुरुवार की अहले सुबह भी गिरोह के सदस्यों ने प्लेटफॉर्म से कुछ मजदूरों को अपने वाहन से मधेपुरा ले जाने का झांसा देकर उनके साथ लूटपाट कर व चाकू मार जख्मी कर दिया. जख्मी पूर्णिया जिले के रूपौली थाना के नंहोरि निवासी घनश्याम मंडल के पुत्र संतोष कुमार का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है.
झांसे में लेकर चढ़ाया ऑटो में: जख्मी ने बताया कि वह अपने दो साथी नवल कुमार एवं शोभा कुमार के साथ अहले सुबह लगभग तीन बजे जनसेवा से उतर कर घर जाने के लिये ऑटो का इंतजार कर रहा था. इसी दौरान एक टेंपो व उस पर सवार कुछ लोगों ने जाने का ठिकाना पूछा. पूर्णिया जाने की बात कहने पर ऑटो चालक सहित अन्य ने टेंपो में बैठने व मधेपुरा में पूर्णिया जाने वाली बस में बिठा देने की बात कही. बैठने के बाद लक्ष्मीनियां व तिवारी टोला के बीच सुनसान जगह पर टेंपो रोक लूटपाट करने लगे. अपराधियों ने जख्मी के पास से सात सौ नकदी एवं मोबाइल छीन लिया. वही उसके साथी शोभा से 5 हजार नकदी व मोबाइल छीन लिये.
फोटो-लूटपाट 2- सदर अस्पताल में इलाजरत जख्मी
पुलिस ने चार को किया गिरफ्तार
लूटपाट की भनक लगते ही जख्मी के एक साथी नवल टेंपो से कूद कर भाग गया. इसी दौरान उसकी नजर सदर थाना की गश्ती गाड़ी पर पड़ी. उसने मामले की जानकारी पुलिस को दी. पुलिस ने त्वरित करवाई करते घटनास्थल पर पहुंची. पुलिस को देखते ही टेंपो चालक व कुछ उसके गुर्गे टेंपो लेकर फरार हो गये. पुलिस ने मौके से अर्ररहा, मधेपुरा निवासी मिथिलेश यादव के पुत्र मुन्ना कुमार, बालम गढ़िया मधेपुरा निवासी बिनोद यादव के पुत्र मनीष कुमार, सबैला सिंघेश्वर निवासी दुखी यादव के पुत्र राजू कुमार, गोबरगढ़ सौरबाजार निवासी शोभा मंडल के पुत्र संजय कुमार को गिरफ्तार कर सदर थाना लाया. वहीं जख्मी संतोष कुमार को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया. अपराधियो को पकड़ने के दौरान पुअनि राजेश भारती को भी चोट लगी. पुलिस ने मामले के पूर्ण उद्भेदन के लिए गिरफ्तार अपराधी में से कुछ को पुअनि नीतेश कुमार के नेतृत्व में टीम अपने साथ लेकर गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए जिले से बाहर अन्य जिलों में छापेमारी में जुट गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >