सहरसा सिटी : कोसी कमिश्नरी बस ऑनर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों व कोर कमेटी के सदस्यों की बैठक संघ के अध्यक्ष दिवाकर सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को आयोजित की गयी. बैठक में आपसी सौहार्द व समय -सारिणी के विवाद पर विचार विमर्श व ऑटो रिक्शा के अवैध परिचालन पर चिंता व्यक्त की गयी.
जिस पर वरीय अधिकारियों को स्मार पत्र देने का निर्णय लिया गया. सदस्यों ने मोटरयान निरीक्षक मधेपुरा व सुपौल के क्रियाकलाप पर असंतोष जाहिर किया. संघ के सचिव संदीप कुमार मिश्रा ने एमवीआइ की प्रताड़ना को सामने रखते कहा कि सड़क दुर्घटना में वाहनों के जांच प्रतिवेदन देने के एवज में मोटी रकम की मांग की जाती है.
