एक को सहरसा व दस को पटना में निकलेगा आक्रोश मार्च
सहरसा मुख्यालय : गंगजला स्थित फ्रेंड्स ऑफ आनंद के कार्यालय में हिंदुस्तानी अवाम मोरचा की छात्र इकाई एवं फ्रेंड्स ऑफ आनंद की संयुक्त बैठक रविवार को हुई. इसमें मौजूद पार्टी एवं संगठन के सदस्यों ने एक स्वर में पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी पर गया में हुए जानलेवा हमले की निंदा की गयी. बैठक को संबोधित करते छात्र हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष चेतन आनंद ने कहा कि केंद्र को बिहार के मामलों में गंभीरता से सोचना चाहिए.
राज्य में आपराधिक गतिविधि इतनी अधिक बढ़ गयी है कि कोई भी व्यक्ति स्वयं को सुरक्षित नहीं कह सकता. हिंसा और अराजकता के माहौल में भी मुख्यमंत्री सुशासन कहने से नहीं चूक रहे हैं. उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी पर गया में हुए हमले के विरोध में एक जून को सहरसा और दस जून को पटना में आक्रोश मार्च निकाला जाएगा. बैठक में सुरेंद्र नाथ झा, राजन सिंह, राधाकृष्ण सिंह, अजय झा, कुणाल, विनय यादव, सोनू, केसर अली, राणा सिंह, अंकित सिंह, अभिषेक, राहुल, शिवम सिंह, अभिराम सिंह, वीरेंद्र शर्मा, सत्यप्रकाश, विकास, अमित, रवि, नीशू, शक्ति, त्यागी, आलोक, सरोज, राजीव व अन्य मौजूद थे.
