नशे का इंजेक्शन देकर भतीजी के आशिक को किया बेहोश

दो दिनों से गायब युवक मंगलवार को मिला जान मारने की नीयत से छिपा कर रखने का आरोप मामले की प्राथमिकी दर्ज पतरघट : ओपी क्षेत्री के धबौली पश्चिम पंचायत के प्रेम प्रसंग के मामले में लड़की पक्ष के लोगों ने युवक को पकड़ कर नशे की सुई देकर दो दिनों से गायब कर दिया. […]

दो दिनों से गायब युवक मंगलवार को मिला

जान मारने की नीयत से छिपा कर रखने का आरोप
मामले की प्राथमिकी दर्ज
पतरघट : ओपी क्षेत्री के धबौली पश्चिम पंचायत के प्रेम प्रसंग के मामले में लड़की पक्ष के लोगों ने युवक को पकड़ कर नशे की सुई देकर दो दिनों से गायब कर दिया. उसके साथ बेरहमी से मारपीट किये जाने का मामला सामने आया है. मंगलवार को परिजनों ने युवक को बेहोशी की हालत में पीएचसी पतरघट में भरती कराया गया. वहां से प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया.
धबौली पश्चिम निवासी विपिन प्रसाद सिंह ने पतरघट ओपी अध्यक्ष को दिये गये लिखित आवेदन में कहा है कि रविवार की रात उनके दरवाजे पर धबौली दक्षिण निवासी विक्रम सिंह व हर्ष कुमार सिंह आकर उनके छोटा भाई अंकित कुमार को साथ लेकर चला गया. सोमवार को घर नहीं लौटने पर उन्होंने अपने परिजनों के साथ विक्रम व हर्ष सिंह के घर जाकर पता किया. विक्रम सिंह ने बताया गकि लड़की के पिता व पड़ोस के चाचा द्वारा अंकित को मारपीट कर नशे की सुई दे दी गयी है. जब लड़की से पूछा गया तो उसने बताया कि सोमवार के सुबह आठ बजे में मोबाईल पर अंकित से बात हुई थी.
वह घबरा कर बोला कि मुसीबत में फंसा हुआ है. आवेदक ने आशंका जाहिर की गयी है कि एक ही लड़की से उनके भाई अंकित, हर्ष व विक्रम का प्रेम प्रसंग चल रहा है. उसकी आक्रोश में लड़की के चाचा ने उनके भाई को जान मारने की नीयत से छिपा कर रखा था. इस बाबत ओपी अध्यक्ष कमलेश कुमार ने बताया कि लड़का पक्ष द्वारा आवेदन दिया गया है. मामले की जांच शुरू कर दी गयी है. दोषी पाये जाने पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >