बकरी चराने के विवाद में जख्मी

बकरी चराने के विवाद में जख्मी बैजनाथपुर . सौरबाजार थाना के बैजनाथपुर पुलिस शिविर क्षेत्र के तीरी पंचायत स्थित धनछोहा वार्ड नंबर-10 में बकरी को लेकर दो गुटों के बीच हुए झड़प हो गयी, जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया. —–तरंग बना मजाक सौर बाजार. शुक्रवार को सौर बाजार पुराना हाइस्कूल मैदान पर आयोजित बिहार […]

बकरी चराने के विवाद में जख्मी बैजनाथपुर . सौरबाजार थाना के बैजनाथपुर पुलिस शिविर क्षेत्र के तीरी पंचायत स्थित धनछोहा वार्ड नंबर-10 में बकरी को लेकर दो गुटों के बीच हुए झड़प हो गयी, जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया. —–तरंग बना मजाक सौर बाजार. शुक्रवार को सौर बाजार पुराना हाइस्कूल मैदान पर आयोजित बिहार जूनियर स्पोर्ट्स मीट तरंग-2016 मजाक बनकर रह गया. आयोजित विभिन्न एथलेटिक्स खेलों में शामिल प्रतिभागियों को सरकारी सुविधा से वंचित रखकर खानापूर्ति की गयी. हद तो तब हो गयी जब प्रतिभागियों के बीच मध्य विद्यालय कचरा के शिक्षक विनय कुमार द्वारा उद्घोषणा के दौरान मध्य विद्यालय अजगैबा, मधुरा के प्रधानाध्यापक के गुमशुदगी की घोषणा करते रहे. इस बाबत उपस्थित शिक्षकों ने बताया कि इसी व्यवस्था के बीच ही कार्यक्रम करवाया जा रहा है. —–किसानों को नहीं मिल रही धान की उचित कीमत सौर बाजार. धान की उचित कीमत नहीं मिलने से किसानों के समक्ष समस्या उत्पन्न हो गयी है. दर्जनों किसानों ने बताया कि सरकार द्वारा निर्धारित दर पर धान की फसल की पैक्स द्वारा खरीदारी नहीं किये जाने से अब औने-पौने की दर पर व्यवसायियों के हाथों बेचकर रबी फसल की खेती की जा रही है. किसानों ने बताया कि सरकारी निर्धारित दर 1150 रुपये के बदले व्यवसायियों द्वारा मात्र 950 रुपये प्रति क्विंटल में बेचकर रबी फसल की हिफाजत किया जा रहा है. कई किसानों ने कहा कि सरकार के ऐसे ढ़ुलमुल रवैया के खिलाफ ही सड़क जाम आंदोलन किया जा रहा है. —-शिविर को थाना बनाने की मांग को लेकर बैठक बैजनाथपुर. सौर बाजार प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत मनोहर उच्च विद्यालय, बैजनाथपुर में सौर बाजार प्रखंड को अनुमंडल व बैजनाथपुर पुलिस शिविर को थाना बनाने को लेकर शनिवार को बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता गम्हरिया पंचायत के पूर्व मुखिया प्रभात कुमार अस्थाना उर्फ पप्पू साह ने की. पूर्व मुखिया ने कहा कि सौर बाजार प्रखंड को अनुमंडल व बैजनाथपुर पुलिस शिविर को थाना बनाया जाय. बैजनाथपुर स्टेशन पर यात्री शेड, पानी टंकी, दो प्लेटफार्म सहित ओवरब्रिज पटना जाने के लिए सभी गाड़ियों के ठहराव की मांग की. बैठक में मुखिया पंकज कुमार, महादेव यादव, कांग्रेस नेता बिन्देश्वरी यादव, रामशरण कुमार, युवा क्लब फाउंडेशन तीरी के सचिव जयजय राम, अन्नु कुमारी, पिंकी, परंतु, शिल्पी, रामनरेश कुमार, मंगल यादव, मनोज, प्राचार्य मिथिलेश कुमार, आलोक कुमार, बीस सूत्री अध्यक्ष विजेन्द्र प्रसाद यादव, डॉ श्यामसुंदर यादव आदि मौजूद थे. —-जमीन विवाद में नौ जख्मी, 33 पर मामला दर्ज महिषी. क्षेत्र के ऐना पंचायत के मंगरौनी गांव में खेत में मिट्टी काटने को लेकर हुई विवाद में मारपीट में दोनों पक्षों के नौ व्यक्ति जख्मी हो गये. जानकारी के अनुसार मारपीट में प्रथम पक्ष से मो युसूफ, मो साबिर, मो जमीर, मो इजहार, नुरूल होदा व द्वितीय पक्ष के मो अब्बास, मो नुरूह, मो आयुर व मो इब्राहिम का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है. थानाध्यक्ष श्रीकांत प्रसाद सिन्हा ने बताया कि मो अब्बास ने 18 व मो उस्मान ने 15 नामजदों पर प्राथमिकी दर्ज कराया है. —स्वास्थ्य केंद्र बंद रहने से परेशानी बैजनाथपुर. एक ओर सरकार सूबे में स्वास्थ्य सुविधा जन-जन तक पहुंचाने के लिए लाखों-करोड़ों की राशि खर्च कर रही है. वहीं दूसरी ओर सौर बाजार प्रखंड क्षेत्र के बैजनाथपुर पंचायत स्थित स्वास्थ्य उपकेंद्र बैजनाथपुर में चिकित्सकों की लालफीताशाही के कारण लोगों को स्वास्थ्य सेवा की सही तरीके से लाभ नहीं मिल पा रहा है.—तीन वारंटी धराया महिषी. बलुआहा-पस्तवार कांड के दो नामजद अभियुक्त पस्तवार निवासी पवन पासवान व ढ़ोलन पासवान सहित अवैध शराब व्यापारी जितेंद्र पासवान को गिरफ्तार करने में स्थानीय पुलिस को सफलता मिली है. थानाध्यक्ष श्रीकांत प्रसाद सिन्हा ने बताया कि तीनों वारंटियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. —-शोक सभा आयोजित कर व्यक्त किया संवेदना सत्तर कटैया. पंचगछिया सरपंच रामा सिंह आवास पर शनिवार को शोक सभा आयोजित कर पंचगछिया सरपंच सह जिला सरपंच संघ के अध्यक्ष विनोद कुमार झा के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी गयी. शोक सभा में मौजूद जनप्रतिनिधियों व गणमान्य व्यक्तियों ने दो मिनट का मौन रखकर सरपंच के उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया. मालूम हो कि पंचगछिया सरपंच के हार्ट अटैक हो जाने के कारण गत सप्ताह निधन हो गया था. शोक सभा में पूर्व प्रमुख विनोद कुमार, पैक्स अध्यक्ष नरेश प्रसाद सिंह, पंसस अशोक महतो, सोहन सिंह, अनिल सिंह, प्रमोद यादव, प्रांजल सुमन, नाथो सिंह, राणाप्रताप सिंह सहित कई मौजूद थे. —गरीबों को नहीं मिल रहा कंबल सत्तर कटैया. प्रखंड क्षेत्र में ठंड बढ़ने लगा है, लेकिन अभी तक सरकारी व गैरसरकारी स्तर से कंबल वितरण करने की कवायद शुरू नहीं हो सकी है. ठंड बढ़ने से गरीब व वृद्धों को गर्म कपड़े की आवश्यकता महसूस की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >